Sushant Singh Rajput Death Anniversary: परिवार ने दी सुशांत को श्रद्धांजलि, बहनों ने कहा- भाई, तुम अमर हो गए हो

सुशांत सिंह राजपूत ने अचानक इस तरह से दुनिया को अलविदा किया कि उनके फैन्स औऱ चाहने वाले दुखों के बीच घिरकर रह गए. सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर फैन्स ने उन्हें याद किया और अपने अपने तरीके से एक बार फिर श्रद्धांजलि दी. वहीं सुशांत सिंह राजपूत की बहनों प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और नीतू सिंह ने भी अपने भाई की बर्थ एनिवर्सरी पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. तीनों बहनों ने अपने भाई सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की और एक भावुक नोट लिखा.

सुशांत की बहन प्रियंका ने लिखा भावुक नोट

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में सुशांत की बहनें अपने भाई की तस्वीर के पास बैठी दिख रही हैं. सुशांत के लिए एक शांति सभा आयोजित की गई है और तस्वीर को फूलों से सजाया गया है. प्रियंका ने सुशांत के बाद अपनी जिंदगी के बारे में बात की और लिखा कि वो सर्वाइवर्स गिल्ट से जूझ रही हैं.

[insta]https://ift.tt/35kUqQT>
मां के जाने के बाद, तुम हमारी प्रेरणा थे-प्रियंका

उन्होंने लिखा कि तुम्हारे बिना अब जिंदगी बिल्कुल भी वैसी नहीं है. मां के जाने के बाद तुम ही हमारी प्रेरणा थे. तुम्हारी गैर मौजूदगी में अब जिंदगी में दया, उम्मीद औऱ सहने की शक्ति नहीं बची है. अब सिर्फ यादें औऱ भावनाएं ही साथी हैं. जो असहाय होने, दुख, उम्मीदों के बिना औऱ गुस्से के बीच चलती रहती हैं.

तुम हर पल में मौजूद हो-प्रियंका

प्रियंका ने लिखा कि हालांकि तुम हमारे साथ इस धरती पर नहीं हो, लेकिन तुम हमारी जिंदगी के हर पल में मौजूद हो. तुम सच मे अमर हो चुके हो, हमेशा के लिए. और हां तुम्हारे बिना इस दुनिया में मैं सर्वाइवर्स गिल्ट से जूझ रही हूं.

ये भी पढ़ें-

जब Varun Dhawan ने किया था Alia Bhatt को लेकर खुलासा, जानिए क्या कहा था

Pratyusha Banerjee अगर जिंदा होतीं तो Vikas Gupta को एक थप्पड़ मारतीं, जानें क्यों गुस्साए एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड रहे Rahul Raj Singh?

from bollywood https://ift.tt/3cIPCZB

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post