16 साल की उम्र में शादी, दो साल बाद तलाक, 25 साल के जुड़वा बच्चों की मां है उर्वशी रौतेला

भारतीय टेलीविजन की दुनिया में उर्वशी ढोलकिया एक जाना पहचाना नाम हैं. वो कई धारावाहिकों में नज़र आ चुकी हैं, लेकिन एकता कपूर के लोकप्रिय सीरियल कसौटी जिन्दगी में कोमोलिका के नेगेटिव किरदार से वो घर-घर में छा गईं. उर्वशी ने बिग-6 में भी हिस्सा लिया और उसकी विनर बनीं.  उर्वशी ने टीवी में खूब नाम कमाया लेकिन उनकी निजी जिन्दगी काफी उतार-चढ़ाव वाली रही. उन्होंने महज 16 साल की उम्र में शादी की और दो साल बाद उनका तलाक हो गया.

टीवी पर कमाया खूब नाम

महज 6 साल की उम्र में उर्वशी लक्स साबुन के विज्ञापन में दिखाई दीं. 1993 में मशहूर कॉमेडी सीरियल ‘देख भाई देख’ किया. इसके बाद उन्होंने ‘घर एक मंदिर’, ‘कभी सौतन, कभी सहेली’, ‘कहानी तेरी मेरी’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कहीं तो होगा’ और ‘चन्द्रकांता’ जैसे सीरियल में काम किया.

बेहद मुश्किल रही निजी जिन्दगी

उर्वशी टेलीविजन का जितना चर्चित चेहरा है उनकी निजी जिन्दगी उतनी ही मुश्किल भरी रही. उन्होंने महज 16 साल की उम्र में घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली, बालिग होने से पहले ही वो प्रेगनेंट हो गई. लेकिन पति ने प्रेगनेंट उर्वशी को छोड़ दिया. दो साल के भीतर उनका तलाक हो गया.

अकेले की जुड़वा बच्चों की परवरिश

उर्वशी ने 17 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. उनके दो बेटे सागर और क्षितिज हैं. उन्होंने अकेले ही दोनों बच्चों की परवरिश की. वो आज भी सिंगल मदर हैं.

बेटे चाहते हैं उर्वशी फिर करें शादी

पिछले दिनों खबर आई थी कि उर्वशी के दोनों बेटे चाहते हैं कि वो फिर से शादी करें, लेकिन उर्वशी का कहना है कि उनके पास इस बारे में सोचने के लिए वक्त नहीं है. उन्होंने कहा वो बस ये चाहती है कि उनके बेटे पढ़ाई करें और उन्हें अच्छी जिन्दगी मिले.

from bollywood https://ift.tt/2VnblQZ

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post