Indian idol 12: आशा भोसले ने खोले कई राज, कहा - एक गाने में की थी बहन लता मंगेशकर की नकल

टीवी का सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 इन दिनों का काफी सुर्खियां बटोर रहा हैं. शो में सभी कंटेस्टेंट को दर्शक पसंद कर रहे हैं. हाल ही में इसके एपिसोड में फेमस सिंगर आशा भोसले ने शिरकत की थी. शो के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के कई खास लम्हों को फैन्स के साथ साझा किया है. और सेट पर सभी के साथ ढेर सारी मस्ती भी की. इस दौरान उन्होंने अपनी बहन और लीजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर को भी याद किया.

इंडियन आइडल में आशा ने किया लता मंगेशकर को याद

बातचीत के दौरान आशा भोसले ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने लता मंगेशकर के सिंगिंग के तरीके की नकल की थी. उन्होंने बताया कि साल 1966 में आई एक फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान वो खासी नर्वस थीं. और रिकॉर्डिंग के लिए निकलने से पहले मैं अपनी बहन के कमरे में गई. मुझे देखकर लता दीदी ने कहा कि क्या बात है क्यों छटपटा रही हो. मैंने कहा दीदी एक गाना है और गाने में पता नहीं क्या होगा. मुझे डर लग रहा है.

[insta]https://ift.tt/3k7DUfF>
दीदी ने कहा- तुम मंगेशकर पहले हो, भोसले बाद में

इसके बाद लता दीदी ने मुझे कहा कि, तुम मंगेशकर पहले हो और भोसले बाद में हो. जाओ तुम्हारा गाना अच्छा होगा. इसके बाद आशा बताती हैं कि उन्होंने गाने के दौरान कुछ हिस्सों में लता दीदी के गाने के तरीके की नकल भी की थी.

जल्द टीवी पर होगा टेलीकास्ट

इंडियन आइडल 12 का ये स्पेशल एपिसोड सोनी टीवी पर इस वीकेंडर पर दिखाया जाएगा. शो के दौरान आशा भोसले अपने कुछ गाने भी गुनगुनाती दिखाई देंगी. इसके साथ शो के होस्ट आदित्य नारायण भी आशा भोसले के साथ शो में सुर से सुर मिलाते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Video: उर्वशी रौतेला ने फ्लॉन्ट किया अपना कीमती ज्वैलरी कलेक्शन, इस कीमत में आ जाएगी Audi कार

Too Hot: शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने फिर से शेयर की बेहद ग्लैमरस तस्वीर, दीवाने हुए Netizens

from bollywood https://ift.tt/3hvrqwQ

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post