आमिर खान-किरण राव के तलाक के बाद बेटी Ira Khan ने किया चौंका देने वाला पोस्ट, कुछ ही देर में हुआ वायरल

फिल्म स्टार आमिर खान और किरण राव ने अलग होने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद से ही ना सिर्फ उनके फैन्स बल्कि बॉलीवुड के गलियारों में जमकर चर्चा होने लगी. सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर बहस भी देखने को मिली. हालांकि इस फैसले को लेकर हुई बहस सोशल मीडिया पर लगातार तेज हुई तो आमिर और किरण ने लाइव आकर अपनी बात भी रखी. दोनों ने कहा कि वो भले ही अब पति-पत्नी के रिश्ते में ना हों लेकिन अभी भी एक परिवार हैं. उन्होंने कहा कि वो हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे और इसे एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जाना चाहिए।

ईरा खान ने किया पोस्ट

वहीं इस पूरे माहौल के बीच आमिर खान की बेटी इरा खान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है. हालांकि इरा कोई फिल्मस्टार नहीं हैं लेकिन आमिर खान की बेटी होने की वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं. आमिर और किरण के अलग होने के बाद इरा ने जो पहला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया उसने फैन्स का ध्यान खींचा है. इरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि ‘अगला रिव्यू कल! आगे क्या होने वाला है?’

वायरल हुआ ईरा का पोस्ट

हालांकि इरा ने इस पोस्ट में बाकी कोई जानकारी नहीं दी कि वो किस बारे में बात कर रही हैं. लेकिन इस पोस्ट के बाद फैन्स में लगातार चर्चा चल रही है कि आखिल वो किस बारे में बात कर रही हैं. खैर आमिर और किरण के अलग होने के फैसले के बाद से लगातार इसकी वजहों को लेकर चर्चा चल रही है लेकिन आमिर की बेटी इरा ने जो पोस्ट शेयर किया है वो इस चर्चा को और ज्यादा हवा दे रहा है.

ये भी पढ़ें-

Aamir Khan पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद टूट गए थे, सलमान खान ने ऐसे की थी मदद

Zayed Khan Viral Photo: 'मैं हूँ ना' के 'लक्ष्मण' ने किया चौंकाने वाला फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन, देखकर पहचानना हुआ मुश्किल

from bollywood https://ift.tt/3qNT37h

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post