विक्की कौशल ने खरीदी रेंज रोवर, उरी के डायरेक्टर आदित्य धर ने बधाई देकर कहा- ऐसे ही मेहनत और तरक्की करो

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का जोश हाई है. उन्होंने एक शानदार एसयूवी रेंज रोवर कार खरीदी है. विक्की ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर खुद इसकी जानकारी दी. इस तस्वीर में वो काफी खुश नजर आ रहे हैं.

लग्जरी कार को कहा वेलकम

विक्की कौशल ने अपनी लग्जरी एसयूवी रेंज रोवर की फोटो शेयर करते हुए एक शानदार कैप्शन भी लिखा है. विक्की ने लिखा कि ‘वेलकम होम दोस्त, थैंक यू नवनीत मोटर्स जगुआर लैंड रोवर मुंबई, एक अद्भुत अनुभव के लिए’. इस फोटो में विक्की अपनी कार के फ्रंट साइड पर खड़े हैं. ओरेंज कलर की टीशर्ट और ब्लू जींस में वो काफी हैंडसम लग रहे हैं.

[insta]https://www.instagram.com/p/CQ5IRsNJiF6/[/insta]

दोस्तों ने दिए ऐसे रिएक्शन

विक्की की इस पोस्ट कुछ घंटों में ही लाखों लाइक्स मिले और जमकर कमेंट की बरसात हो गई. उनके दोस्त और फैंस ने नई कार के लिए बधाई दी. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा ‘बधाई’, तो वहीं सयानी गुप्ता ने लिखा ‘स्टनर’

वहीं उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर ने लिखा- Shotgun!! बधाई हो, मेरे भाई!! ऐसे ही मेहनत और तरक्की करो.

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही मिस्टर लेले फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा वो सैम बहादुर, शहीद उधम सिंह जैसे प्रोजेक्ट भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

कंगना रनौत और तापसी पन्नू से लेकर रणवीर सिंह तक, इन सेलेब्स ने बॉलीवुड के Dirty Game का किया खुलासा

Bollywood Couple Divorce: Sanjay Dutt से लेकर Karan Singh Grover तक, इन सेलेब्स की भी नहीं चली दूसरी शादी,

from bollywood https://ift.tt/2UlVdyL

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post