Jhulan Goswami Biopic: इस महिला क्रिकेटर की बायोपिक में काम करेंगी Anushka Sharma, ब्लू यूनीफॉर्म वाली फोटो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी के दौरान से लगभग फिल्मों से दूर हैं. पिछले कुछ वक्त से वह बेटी वामिका के साथ वक्त बिता रही हैं और मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने वेब सीरीज 'पाताललोक' और फिल्म 'बुलबुल' को प्रोड्यूस किया. बतौर प्रोड्यूसर उनके काम को काफी सराहा गया. लेकिन अब वह बड़े पर्दे पर बहुत जल्द दिखाई देंगी.

अनुष्का शर्मान बतौर एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है. वह भारत की मशहूर क्रिकेटर और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी. झूलन गोस्वामी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 333 विकेट वाली दुनिया पहली और एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं. वह 'चकदहा एक्सप्रेस' के नाम से भी मशहूर हैं.

अनुष्का-झूलन की तस्वीर वायरल

हाल में अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इस तस्वीर में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यूनिफॉर्म में दिखाई दी थीं. ये तस्वीर कोलकाता के ईडन गार्डन की थी.

कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि वह झूलन गोस्वामी की बायोपिक के पोस्टर के लिए शूट कर रही थी. लेकिन बाद में इससे संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई.

स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

हालांकि, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि झूलन गोस्वामी की बायोपिक की स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है. ऐसे में फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी में या अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी.

झूलन गोस्वामी के नाम है ये रिकॉर्ड

वहीं, बात करें झूलन गोस्वामी की तो उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 साल का सफर पूरा किया है. वनडे मैचों में 200 से ज्यादा विकेट लिए हैं. उन्होंने अबतक 180 वनडे मैच खेले हैं और 236 विकेट लिए हैं. उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 41 विकेट और 62 टी20 मैचों में 56 विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें-

क्या टूट चुका है रोहन मेहरा और अरिया अग्रवाल का रिश्ता? सामने आकर दोनों एक्टर्स ने किया ये खुलासा

<a href="https://ift.tt/3xiduf9 Khan-Kiran Rao Divorce: आमिर खान और किरण राव के तलाक पर हिना खान ने कह दी बड़ी बात

from bollywood https://ift.tt/3hefeAn

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post