Anupam Kher Wedding Anniversary : शादी की 36वीं सालगिराह पर अनुपम खेर ने शेयर की किरण खेर के साथ पुरानी तस्वीरें, कहा- ये जर्नी प्यार और दोस्ती से भरी है

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर और एक्ट्रेस किरण खेर आज यानि 26 अगस्त को अपनी शादी की 36वीं सालगिराह सेलिब्रेट कर रहे हैं. अनुपम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो फैन्स के साथ देश के हर मुद्दे पर अपनी राय शेयर करते हैं. हाल ही में उन्होंने किरण खेर के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें सालगिराह की बधाई दी है.

अनुपम ने शेयर की किरण के साथ पुरानी तस्वीरें

अनुपम खेर ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. ये सभी तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं. इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है. अनुपम ने लिखा कि, हैप्पी 36वीं वेडिंग एनिवर्सरी डियर किरण. ये लंबी जर्नी हंसी, आंसू, लड़ाई, दोस्ती, प्यार और साथ से भरी हुई रही है लेकिन ये जर्नी वर्थ है. इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में सभी रंगों के शेड्स हैं. सुरक्षित और हेल्थी रहो. हमेशा प्यार और प्रार्थना.

[insta]https://www.instagram.com/p/CTA7KO5sqdP/[/insta]

फैन्स दे रहे हैं किरण-अनुपम को बधाई

अनुपम खेर और किरण की इन तस्वीरों को फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. और कमेंट सेक्शन में उन्हें  को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. उनकी पोस्ट पर एक फैन ने लिखा कि, हार्दिक शुभकामनाएं. वहीं दूसरे ने लिखा- ढेर सारी बधाईयां.

[insta]https://www.instagram.com/p/CS0qQOlMBbL/[/insta]

कैंसर से पीड़ित है किरण खेर

आपको बता दें कि अभिनेता-राजनेता किरण खेर को इस साल की शुरुआत में कैंसर होने का पता चला था. हालांकि,  अब उनकी हालत में काफी सुधार है. अनुपम खेर और उनका बेटा सिकंदर सोशल मीडिया पर फैंस को किरण खेर की तबीयत के बारे में बताते रहते हैं. कुछ वक्त पहले अनुपम ने उनकी हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए एक न्यूज पोर्टल को बताया था कि डॉक्टर अपना बेस्ट काम कर रहे हैं और वो इस वक्त सिर्फ अच्छा और आशावादी ही सोच सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

बैसाखी के सहारे चलते दिखे संजय दत्त के बेटे शाहरान, मान्यता दत्त ने शेयर किया ये वीडियो

Janmashtami 2021 Songs: बॉलीवुड के इन बेहतरीन गानों के बिना अधूरा है कृष्ण जन्माष्टमी का सेलिब्रेशन, देखें वीडियो सॉन्ग

from bollywood https://ift.tt/2UP4T5z

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post