Shahid Kapoor की पत्नी Mira Rajput ने फैन्स को दिखाया अपना नया टैलेंट, पत्नी से ये गाना सुनने के लिए कोने में खड़े इंतजार करते दिखे एक्टर

कबीर सिंह (Kabir Singh) फेम शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं लेकिन उनकी चर्चा किसी सेलिब्रिटी से कम भी नहीं होती. दरअसल वक्त-वक्त पर मीरा कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लाइफ के मोमेट्स को फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में ऐसा ही एक स्पेशल मोमेंट मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैन्स के साथ शेयर किया है. दरअसल मीरा ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो के बाद फैन्स को पता लगा कि वो एक शानदार पियानो प्लेयर भी हैं.

सोशल मीडिया पर छाया मीरा का नया टैलेंट

वीडियो की खास बात ये है कि इसमें मीरा पियानो बजा रही हैं और उनके पति शाहिद कपूर बगल में खड़े होकर इसे एंजॉय कर रहे हैं. इसी बीच अपनी इस परफॉर्मेंस को मीरा पति शाहिद कपूर की फिल्म के कबीर सिंह के गाने बेख्याली की धुन के साथ खत्म करती हैं. जिसका इंतजार काफी वक्त से खड़े शाहिद कपूर भी कर रहे थे.

[insta]https://ift.tt/3EJffGn>
3 साल की उम्र से पियानो बजा रही हैं मीरा

मीरा राजपूत ने इस वीडियो के कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा है. उन्होंने लिखा कि क्या आप जानते हैं कि मैं पियानो भी बजाती हूं. मैंने ट्रिनिटी ग्रेड 3 तक एग्जाम दिया है. मैं तीन साल की उम्र से ही किसी भी गाने को सुनकर उसकी धुन पियानो पर बजा सकती लेती हूं. मैं सोच रही हूं कि अब फिर से अपने लेसन शुरू कर दूं. ये एक धुन का टुकड़ा है जो मुझे याद है.

शाहिद ‘बेख्याली’ की धुन तक इंतजार करते रहे

उन्होंने आगे लिखा कि मेरे पति तब तक इंतजार करते रहे जबतक मैंने बेख्याली नहीं सुना दिया. मैं पियानो बजा सकती हूं. हालांकि मैं अब प्रैक्टिस में नहीं हूं. मैं म्यूजिक पढ़ सकती हूं और सुनकर भी इसे बजा सकती हूं. मैं फिर से पियानो बजाने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं. मैं अब कोई पियानो देखती हूं तो इसे प्ले करने से खुद को नहीं रोक पाती हूं.

[insta]https://www.instagram.com/p/CT7g7jYJMNT/[/insta]

फैन्स ने की तारीफ

जैसे ही मीरा राजपूत ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, फैन्स ने इसे पर प्यार की बौछार कर दी. कई यूजर्स ने उनके इस स्किल की जमकर तारीफ की. साथ ही उन्हें टैलेंटेड और इम्प्रैसिव बताया.

ये भी पढ़ें-

In Pics: Saif Ali Khan से लेकर Amir Khan तक, बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक के बारे में यहां जानिए

Kapil Sharma से लेकर Mohit Raina तक, एक एपिसोड के लाखों रुपए चार्ज करते हैं टीवी के ये फेमस स्टार्स, लिस्ट देखकर नहीं होगा यकीन

from bollywood https://ift.tt/3hQsk6R

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post