Thalapathy Vijay Controversy: साउथ सुपरस्टार थालापति विजय ने अपने माता-पिता समेत 11 लोगों पर दर्ज कराया केस, जानिए पूरा मामला

Thalapathy Vijay Controversy: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर थालापति विजय (Thalapathy Vijay) अक्सर अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन इन दिनों वे पारिवारिक मतभेद को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर ने अपने माता-पिता समेत 11 लोगों पर मामला दर्ज कराया है. कहा जा रहा है कि इस मामले में उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट का भी रुख किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उनके पिता और निर्देशक एसके चंद्रशेखर ने हाल ही में एक राजनीतिक पार्टी शुरू की थी. इस पार्टी का नाम ‘ऑल इंडिया थलापति विजय मक्कल इयक्कम’ है.

कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग में जमा दस्तावेजों में एक्टर के पिता का नाम चुनावी पार्टी में बतौर जनरल सेक्रेटरी दर्ज है. जबकि, उनकी मां शोभा चंद्रशेखर इसकी ट्रेजरर हैं. इस मामले की सुनवाई 27 सितंबर को की जाएगी.

विजय ने इस वजह से दर्ज कराया केस

कुछ समय पहले ही विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने दावा किया कि विजय को राजनीति में आना चाहिए और इसके लिए उन्होंने विजय के नाम से पार्टी रजिस्टर कराने का कदम भी उठाया. लेकिन अब विजय ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी किसी भी पार्टी को शुरू करने के लिए सहमति नहीं दी.

इस मामले में उन्होंने अब 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, ताकि उन्हें बैठकें आयोजित करने या भीड़ इकट्ठा करने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करने से रोका जा सके. बता दें कि एक्टर ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में बतौर बाल कलाकार के रूप में की थी. उनकी पहली फिल्म ‘नालया थीरपू’ थी.

ये भी पढ़ें :-

Arshad Warsi Transformation: वायरल हुआ अरशद वारसी का नया लुक, रेसलर John Cena ने भी शेयर की तस्वीर

KBC 13: Amitabh Bachchan ने 'जुम्मा-चुम्मा' गाने पर दिया जबरदस्त परफॉर्मेंस, Ranveer Singh बोले- 'अरे ओ टाइगर, मेरी जानेमन'

from bollywood https://ift.tt/3CkokmS

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post