Good News: नेहा धूपिया ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म, खुशी से उछलते हुए बोले अंगद बेदी- It's a Boy

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) एक बार फिर मां बन गई हैं. उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी उनके पति और एक्टर अंगद बेदी ने फैंस से शेयर की है. नेहा धूपिया और अंगद बेदी (Angad Bedi) ने रविवार को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है. इससे पहले भी नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया है.

अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया. नेहा और बेबी बॉय दोनों ठीक हैं. मेहर अपने बेबी का टाइटल अपने छोटे भाई को देने के लिए तैयार है. बेदी बॉय आ गया है. वाहेगुरु मेहर करे." इसके साथ ही अंगद ने नेहा के साथ प्यारी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह बेबी बंप दिखती नजर आ रही हैं.

[insta]https://ift.tt/3uEzYpV>

आपको बता दें क नेहा धूपिया की पहली प्रेग्नेंसी काफी चर्चाओं में रही थी. दरअसल, नेहा और अंगद में खुद खुलासा किया था कि नेहा ने शादी से पहले ही बच्चे को कंसीव कर लिया था. नेहा और अंगद को इसके लिए ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था हालांकि दोनों ने इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय पेश की थी.

[tw]https://twitter.com/Imangadbedi/status/1416983741684088833?s=20[/tw]

इस फिल्म में नजर आएंगी नेहा

बता दें कि हाल ही में नेहा अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनक' (Sanak) के लिए डबिंग करती नजर आई थीं. जानकारी के मुताबिक, फिल्म को बेहजाद खंबाटा ने लिखा है. साथ ही साथ वह फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं. फिल्म कुछ अकल्पनीय घटनाओं पर आधारित होगी. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में नेहा धूपिया के साथ विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) भी लीड रोल में होंगे.

ये भी पढ़ें :-

जोधा अकबर फेम Manisha Yadav का हुआ निधन, कोस्टार Paridhi Sharma ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक नोट

Manoj Bajpayee Father Death: मनोज वाजपेयी के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

from bollywood https://ift.tt/3B5wH5n

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post