फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वस्थामा’ के निर्माण में कुछ महीनों की देरी होगी लेकिन बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इस बात से दुखी नहीं हैं क्योंकि उनका मानना है कि इस फिल्म को बनाने का कभी न कभी सही वक्त आएगा. विक्की इसमें एक्टिंग करने वाले हैं.

सुपरहीरो एक्शन फिल्म के तौर पर प्रचारित, इस फिल्म का निर्देशन ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देशक आदित्य धर कर रहे थे. निर्माताओं ने अक्टूबर 2020 में घोषणा की थी कि फिल्म इस साल अप्रैल में बननी शुरू हो जाएगी लेकिन अगस्त में, मीडिया खबरों में कहा गया कि बजट की कमी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है. बाद में निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने एक बयान में कहा था कि फिल्म की शूटिंग अगले छह से नौ महीने के लिए रोक दी गई है.

विक्की कौशल ने कही ये बड़ी बात

विक्की कौशल एक इंटरव्यू में कहा, “उस फिल्म को बनाने के लिए बेहतर समय आएगा. किसी भी फिल्म को उस फिल्म के लिए सबसे अच्छे समय पर बनाया जाना चाहिए.” एक्टर ने कहा, “ फिल्म मुझसे या फिल्म से जुड़े किसी व्यक्ति से बड़ी होती है. इसलिए, हमें एक ऐसा समय चुनना होगा जो उस फिल्म को बनाने के लिए उचित हो. तो, हम उस समय के आने का इंतजार कर रहे हैं.”

इस फिल्म में नजर आएंगे विक्की कौशल

गौरतलब है कि विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी सरदार उधम सिंह (Sardar Udham Singh) को लेकर खासे चर्चा में हैं. फिल्म के टीजर के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील हो चुकी है. यह फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें :-

जोधा अकबर फेम Manisha Yadav का हुआ निधन, कोस्टार Paridhi Sharma ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक नोट

Manoj Bajpayee Father Death: मनोज वाजपेयी के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

from bollywood https://ift.tt/3FarGuR
from bollywood https://ift.tt/3FarGuR
Tags
Bollywood gupsub