Abhishek Bachchan ने बताया बेटी Aaradhya के जन्म के बाद कितनी बदल गई उनकी लाइफ, Aishwarya Rai को लेकर कही ये बात

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Bonding: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में अभिषेक ने अपनी वाइफ ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को लेकर काफी दिलचस्प बातें कही हैं. अभिषेक ने ऐसा क्या कहा है उसके बारे में आपको विस्तार से बताएंगे लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी. वहीं, शादी के 4 साल बाद 2011 में अभिषेक-ऐश्वर्या पेरेंट्स बने थे और घर में नन्हीं सी बिटिया आराध्या (Aaradhya) का जन्म हुआ था. अब, हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चनने यह बताया है कि बेटी आराध्या के जन्म के बाद उनकी लाइफ में कितने बदलाव आए और वाइफ ऐश्वर्या राय ने उनकी कैसे कंधे से कंधा मिलाकर मदद की है.

अभिषेक बच्चन की मानें तो बेटी आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने बेटी की जिम्मेदारी खुद लेते हुए उन्हें (अभिषेक को) एक्टिंग जारी रखने और अपने पैशन को फॉलो करने की छूट दे दी थी. अभिषेक कहते हैं कि वो आज जहां भी हैं उसके पीछे ऐश्वर्या का बहुत बड़ा रोल है. अभिषेक के अनुसार, ऐश्वर्या के इस कदम से वे काफी हल्का महसूस करते हैं और अपने काम में और भी अधिक फोकस कर पाते हैं. अभिषेक ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि बेटी के जन्म के बाद उनकी लाइफ में काफी बदलाव आए हैं उनमें से सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब वे पहले की तरफ ‘फियरलैस’ नहीं हैं.

अभिषेक कहते हैं कि, ‘पहले मैं कोई भी फिल्म कर सकता था लेकिन अब मुझे यह सोचना पड़ता है कि इसका असर आराध्या पर क्या होगा वो फिल्म देखकर क्या सोचेगी. पहले ऐसा नहीं था’. बात यदि अभिषेक बच्चन के पर्सनल फ्रंट की करें तो एक्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में नज़र आने वाले हैं.

एड की शूटिंग के दौरान करीब आए थे Arbaaz Khan-Malaika Arora, 19 साल के रिश्ते का तलाक हुआ अंजाम

क्या Arbaaz Khan से तलाक के बदले Malaika Arora ने लिए थे 15 करोड़ रुपये, एक्ट्रेस ने बताई थी सच्चाई?

from bollywood https://ift.tt/31rWhF5

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post