Malaika Arora Arjun Kapoor in Maldives: सेलिब्रिटी कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सीरियस रिलेशन में हैं और अक्सर इनके फोटो-वीडियो सुर्खियां बटोरते रहते हैं. मलाइका और अर्जुन इस समय मालदीव में हैं और वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के इस वेकेशन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. अर्जुन कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर इस वेकेशन के फोटो और वीडियो शेयर किए हैं. बहरहाल, मालदीव के जिस ‘Patina Maldives’ रिसॉर्ट में यह कपल ठहरा हुआ है उसके बारे में आपको कुछ दिलचस्प बात बताते हैं.

मालदीव के फारी आइलैंड स्थित Patina Maldives रिसॉर्ट एक बेहद लग्ज़री रिसॉर्ट है और यहां का किराया भी काफी हाईफाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Patina Maldives रिसॉर्ट के वन बेडरूम बीच पूल विला का किराया 1.90 लाख रुपये से शुरू होता है (कीमतें सीजन के हिसाब से घटती बढ़ती रहती हैं). यह इस प्रॉपर्टी का सबसे सस्ता विला है जिसमें आपको एक पर्सनल गार्डन, प्राइवेट पूल और एक आउटडोर टब मिलता है. वहीं, Patina Maldives रिसॉर्ट के सबसे महंगे विला की कीमत 3.58 लाख रुपये के आस-पास बताई जाती है.

Patina Maldives रिसॉर्ट में यदि आप बड़े ग्रुप्स के साथ यानी अपने पूरे परिवार या दोस्तों के साथ आते हैं किराया 18 लाख रुपये से लेकर 28 लाख रुपये तक जाता है. बहरहाल, आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज़ खान के साथ 1998 में हुई थी. शादी के 19 सालों बाद 2017 में इनका तलाक हो गया था. तलाक के बाद मलाइका की लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई थी और आज यह दोनों ही स्टार्स एक सीरियस रिलेशन में हैं.

एड की शूटिंग के दौरान करीब आए थे Arbaaz Khan-Malaika Arora, 19 साल के रिश्ते का तलाक हुआ अंजाम

क्या Arbaaz Khan से तलाक के बदले Malaika Arora ने लिए थे 15 करोड़ रुपये, एक्ट्रेस ने बताई थी सच्चाई?

from bollywood https://ift.tt/3lyiEQg
from bollywood https://ift.tt/3lyiEQg
Tags
Bollywood gupsub