Kangana Ranaut On Thalaivii: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के लिए 'थलाइवी (Thalaivii)' में काम करना जीवन भर का अनुभव रहा है, क्योंकि इसने उन्हें तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता (J.Jayalalitha) के जीवन को भावनाओं और शारीरिक रूप से तलाशने और चित्रित करने का मौका दिया. फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, कंगना ने कहा, "'थलाइवी (Thalaivii)' निश्चित रूप से मेरे लिए एक जीवन बदलने वाला अनुभव रही क्योंकि इससे मुझे सीखने को भरपूर चीजे मिली. जया अम्मा जैसी मजबूत और प्रेरक व्यक्तित्व को चित्रित करना एक समृद्ध अनुभव रहा."

दिवंगत राजनेता की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "जया अम्मा एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तकी भी थीं और मुख्यधारा के सिनेमा में एक शानदार अभिनेत्री थीं. उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती." एएल विजय द्वारा निर्देशित 'थलाइवी (Thalaivii)' में नासर, भाग्यश्री, राज अर्जुन, मधु, थम्बी रमैया, शामना कासिम और समुथिरकानी भी हैं और 25 दिसंबर को रात 8:00 बजे जी सिनेमा पर इसका विश्व टेलीविजन प्रीमियर होगा.

[insta]https://www.instagram.com/p/CXbd6W8szhg/[/insta]

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म 'धाकड़ (Dhaakad)' की रिलीज डेट का ऐलान काफी समय पहले ही अभिनेत्री कंगना रनौत ने कर दिया था. लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसे सुनने के बाद कंगना रनौत के चाहने वालों को तगड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल बात ये है कि धाकड़ कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म है जिसकी रिलीज डेट को एक बार फिर से पोस्टपोन कर दिया गया है.

[insta]https://www.instagram.com/p/CXD8sl2B7Oz/[/insta]

ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म धाकड़ (Dhaakad) की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. फिल्म की रिलीज डेट एक महीने आगे बढ़ गई है. पहले कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ जहां 8 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये 20 मई 2022 को रिलीज होगी.

from bollywood https://ift.tt/3Ek7K6Y
from bollywood https://ift.tt/3Ek7K6Y
Tags
Bollywood gupsub