Titliyan Warga Song Dance: शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर छाया 'तितलिया वरगा' सॉन्ग पर डांस का धमाकेदार वर्जन, देखिए मजेदार वीडियो

Titliyan Warga Song Dance: पंजाबी सिंगर हार्डी संधू (Hardy Sandhu) और अफसाना खान (Afsana Khan) के गाने 'यार मेरा तितलिया वर्गा' (Titliyan Warga Song) को जबर्दस्त लोकप्रियता मिली है. इस गाने ने यूट्यूब पर कई दिनों तक राज किया और टॉप ट्रेंडिंग में बना रहा. ये गाना आज भी उतना ही पसंद किया जाता है. शादी हो या कोई भी समारोह इस गाने ने खूब धूम मचाई. लेकिन इस गाने पर ऐसा भी डांस किया जा सकता है. ये देखकर आपको बड़ा मजा आएगा. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें शादी समारोह में कुछ लड़के इस पर शानदार स्टेप करते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ये वीडियो वेडिंग कॉरियोग्राफर अहमद खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जो शादियों में होने वाले ग्रुप डांस को कॉरियोग्राफ करते हैं. इस वीडियो में करीब छह लड़के एक साथ स्टेप मिलाते दिख रहे हैं. शुरुआत में ये सभी सिर से चुनरी पहनकर डांस की शुरुआत करते हैं और फिर अपने मूव्स दिखाते हैं. आसपास शादी की बेहद खूबसूरत सजावट देखने को मिल रही हैं. शादी में आए मेहमान भी इस डांस को देखकर खूब सीटिया बजाते नजर आए. आप देखिए तितलियां वर्गा गाने पर डांस का ये धमाकेदार वर्जन.

[insta]https://www.instagram.com/p/CL6Z5MfBVFd/[/insta]

इस वीडियो को शेयर करते हुए अहमद ने बताया कि इस कॉरियोग्राफी को बहुत ही ज्यादा प्यार मिला है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मुझे जितना प्यार मिला है वो पागलपन हैं. मैं आपके प्यार का आभारी हूं. आप लोगों की वजह से ही मैं इस तरह के एंटरटेनिंग परफॉर्मेंस दे पाता हूं. मैंने हाल में बहुत सारे डांस पोस्ट किए हैं लेकिन इस बार थोड़ी एक्टिंग भी करना चाहता था. इसलिए ये कॉरियोग्राफी मैंने की और मेरे लड़कों ने इस पर कमाल कर दिया"

ये भी पढे़ं

एड की शूटिंग के दौरान करीब आए थे Arbaaz Khan-Malaika Arora, 19 साल के रिश्ते का तलाक हुआ अंजाम

क्या Arbaaz Khan से तलाक के बदले Malaika Arora ने लिए थे 15 करोड़ रुपये, एक्ट्रेस ने बताई थी सच्चाई?

from bollywood https://ift.tt/31sTk7p

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post