जब वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन को जड़ दिया था थप्पड़, पहले ही दी थी बिग बी को चेतावनी

वहीदा रहमान की गिनती हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस में होती है. 3 फरवरी 1938 में वहीदा का जन्म तमिलनाडु के चेंगलपट्टटु में हुआ था. वहीदा रहमान 50 और 60 की दशक में अपनी खूबसूरती के बदौलत लोगों के दिलों पर राज किया करती थीं. बचपन से ही उन्हें नृत्य और संगीत का बहुत ही ज्यादा शौक था. हालांकि उनका सपना था डॉक्टर बनने का, लेकिन आर्थिक तंगी से परेशान होने के कारण उन्हें एक्टिंग की तरफ रुख करना पड़ा. अपने करियर में वहीदा ने कई बड़े सुपरस्टार्स के संग काम किया है. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है.

आज हम वहीदा रहमान से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा आपसे शेयर करने जा रहे हैं. जब फिल्म के सेट पर वहीदा ने अमिताभ बच्चन को जोरदार चांटा लगा दिया था. जब कोई फिल्म बनाई जाती है तो उसकी पूरी कहानी पर्दे पर दिखाई जाती है लेकिन शूटिंग के दौरान भी कई किस्से कहानियां बन जाती हैं. ऐसा ही एक किस्सा रेश्मा और शेरा फिल्म से जुड़ा हुआ है. इस फिल्म की शूटिंग करते हुए एक सीन के दौरान अमिताभ बच्चन को जोरदार एक थप्पड़ मारना था. वहीदा रहमान के लिए इससे ज्यादा खुशी का पल क्या हो सकता था उन्होंने अमिताभ को बता दिया था सावधान रहना मैं जोरदार थप्पड़ लगाऊंगी.

ऐसे में सीन शुरू होते ही वहीदा जी ने अमिताभ बच्चन को जोरदार चांटा जड़ दिया. हालांकि जो बात वहीदा ने मजाक में कही थी वो सच हो गई. जब सीन खत्म हुआ तो हर किसी को पता चला कि ये थप्पड़ रियल था. सीन खत्म होते ही वहीदा रहमान के पास अमिताभ बच्चन जाकर बोले- काफी अच्छा था वहीदा जी. एक बार कपिल शर्मा के शो में वहीदा रहमान ने ये किस्सा सुनाया था.

ये भी पढ़ें:- भारती सिंह ने न्यूबोर्न बेबी बॉय के लिए सजाया घर, बेटे को प्यार से इस नाम से बुलाती हैं कॉमेडियन

ये भी पढ़ें:- पर्दे पर फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे', अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज़

from bollywood https://ift.tt/Bz1Znkt

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post