Kamini Kaushal Tragic Life Facts: इंडियन सिनेमा के लीजेंड्री अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) फिल्मों में अपनी दमदार अदायगी के लिए तो मशहूर ही थे लेकिन प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही. दिलीप कुमार की शादी 16 साल छोटी सायरा बानो (Saira Banu) से हुई थी लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड कौन थी? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप कुमार को एक्ट्रेस कामिनी कौशल से पहली बार प्यार हुआ था.

कामिनी कौशल (Kamini Kaushal) ने 1948 में रिलीज हुई फिल्म शहीद में दिलीप कुमार के साथ काम किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं. बाद में दोनों का रिश्ता इतने सीरियस मोड़ पर पहुंच चुका था कि दोनों शादी करके अपना घर तक बसाना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. दरअसल, कामिनी कौशल पहले से ही शादीशुदा थीं. आपको जानकर हैरानी होगी कि कामिनी की शादी अपने ही बहनोई से कर दी गई थी.

दरअसल, ये शादी एक मजबूरी के कारण हुई थी और कामिनी इसके लिए बिलकुल राजी नहीं थीं, दरअसल, कामिनी की बहन की अचानक मौत हो गई थी जिसके बाद उनके बच्चों की परवरिश करने वाला कोई नहीं था. ऐसे में परिवार ने ये फैसला किया कि कामिनी की शादी उनके बहनोई से कर दें ताकि मां की ममता से वंचित बच्चों को मां मिल जाए. परिवार के दबाव में कामिनी कुछ न कह सकीं.

इसके बाद कामिनी दिलीप कुमार के नजदीक आ गईं जब परिवार को इसकी खबर लगी तो उन्होंने एक्टर को कामिनी से दूर रहने की धमकी दे डाली. कामिनी के भाईयों ने तो दिलीप कुमार से यह तक कह दिया था कि अगर उन्होंने कामिनी से नजदीकी कम नहीं की तो वो उन्हें जान से मार देंगे. इस तरह ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका और दोनों की राहें हमेशा के लिए जुदा हो गईं.

Nora Fatehi: जब कास्टिंग डायरेक्टर ने नोरा फतेही को अपने घर बुलाकर कही थी ऐसी बात कि छलक गए थे एक्ट्रेस के आंसू!

Revathi Birthday: तलाक के बाद मां बनी थी ये साउथ एक्ट्रेस, सलमान खान की हीरोइन बनने के लिए छुपाई थी एक बड़ी बात!

from bollywood https://ift.tt/o51aIqZ
from bollywood https://ift.tt/o51aIqZ
Tags
Bollywood gupsub