Liger Trailer: विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन

Vijay Deverakonda Liger Trailer: विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं. उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी. करण जौहर ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर किया है. लाइगर को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में विजय बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगे. लाइगर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फैंस का आज इंतजार खत्म हो गया है. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

ट्रेलर की बात करें इसमें विजय देवरकोंडा जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी किकबॉक्सिंग से सभी को दीवाना बना लिया है. फिल्म में राम्या कृष्णन विजय की मां का किरदार निभाया है. ट्रेलर में अनन्या और विजय का रोमांस भी दिखाया है मगर जिस चीज ने सबका ध्यान अपना खींचा है वो है विजय का हकलाना. विजय ट्रेलर में हकलाते नजर आ रहे हैं.

विजय का बॉलीवुड डेब्यू

लाइगर से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. वहीं अनन्या पांडे का ये साउथ डेब्यू होने वाला है. लाइगर पैन इंडिया मूवी है जिसकी अनाउंसमेंट साल 2019 में की गई थी. इस फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन भी नजर आने वाले हैं. लाइगर को साउथ के जाने माने डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है.

ट्रेलर हर जगह गया छा

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज होते ही हरह जगह छा गया है. फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं. विजय का ये एक्शन अवतार सभी को दीवाना बना रहा है. इसी वजह से हर कोई इसे शेयर कर रहा है.

लाइगर की बात करें तो फिल्म की शूटिंग फरवरी 2021 में शुरू हुई थी. ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ये फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा के तले बनी है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/gZ0z1bn Kapoor को डेब्यू से पहले Aamir Khan ने दी थी ये सलाह, अब एक्टर को पछतावा 'क्यों नहीं मानी बात'?

<a href="https://ift.tt/ER0jPqV Arora Arbaaz Khan Divorce: अरबाज़ खान से तलाक लेने के बाद खुश रहने लगी थीं मलाइका तो बेटे ने कही थी ये बात!

from bollywood https://ift.tt/JS8Rdvh

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post