Malaika Arora Arbaaz Khan Divorce Reason: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) की जोड़ी एक समय इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक हुआ करती थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी. यहां पहली मुलाकात में ही ये दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे. इसके बाद कुछ सालों तक मलाइका और अरबाज़ ने डेटिंग की और 1998 में शादी कर ली थी. इस शादी से मलाइका और अरबाज़ के घर बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) का जन्म हुआ था. हालांकि, शादी के 19 साल बाद सबको चौंकाते हुए 2017 में मलाइका और अरबाज़ तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो गए थे.

मलाइका और अरबाज़ अलग क्यों हुए इसे लेकर कई बातें कही जाती हैं. हालांकि, मलाइका की मानें तो अरबाज़ खान से तलाक लेना ही उनके लिए आखिरी विकल्प बचा था. अरबाज़ और मलाइका दोनों का ही ये सोचना था कि आगे की लाइफ की बेहतरी के लिए अलग होना ही सही है.

ख़बरों की मानें तो मलाइका नहीं चाहती थीं कि उनके बेटे अरहान की परवरिश एक ऐसे माहौल में हो जो नेगेटिविटी से भरा हुआ हो, एक्ट्रेस की मानें तो उनका बेटा अरहान भी यह अच्छी तरह से समझ रहा था कि घर में क्या चल रहा है. मलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि, 'अरहान इस बात से खुश था कि मैं खुश हूं, उसने एक बार मुझसे आकर कहा भी था कि मां आपको खुश देखकर अच्छा लगता है'.

आपको बता दें कि आज मलाइका और अरबाज़ अपनी अपनी लाइफ में खुश हैं. मलाइका जहां एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं वहीं, अरबाज़ खान इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) लिव इन में काफी सालों से रह रहे हैं.

Aishwarya Rai Salman Khan Affair: ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी की खबर सुनकर सलमान खान ने दिया था कुछ ऐसा रिएक्शन!

<a href="https://ift.tt/1swijST Deepika New House : सामने आई रणवीर-दीपिका के आलीशान बंगले की पहली झलक, बनने जा रहे हैं शाहरुख के पड़ोसी

from bollywood https://ift.tt/zRe0l9H
from bollywood https://ift.tt/zRe0l9H
Tags
Bollywood gupsub