Rajesh Khanna Dimple Kapadia Marriage: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार माने जाने वाले राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की आज डेथ एनिवर्सरी है. राजेश खन्ना ने अपने करियर में मुमताज़ (Mumtaz) के साथ कई फिल्मों में काम किया था और कहते हैं इनके बीच ज़बरदस्त बॉन्डिंग थी. मुमताज़ जब शादी करके अमेरिका चली गईं थीं तब राजेश खन्ना एक्ट्रेस की याद में भावुक तक हो गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजेश खन्ना के आखिरी समय तक मुमताज़ और उनके बीच बातचीत होती रहती थी. बहरहाल, आज हम आपको बताएंगे कि राजेश खन्ना ने जब डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से शादी की तब मुमताज़ का पहला रिएक्शन कैसा था.

असल में डिंपल से शादी करने से पहले राजेश खन्ना पूरे 10 सालों तक अंजू महेंद्रू के साथ सीरियस रिलेशन में थे. मुमताज़ ने कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘हम सबको लगता था कि राजेश खन्ना अपनी गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru) के साथ ही शादी करेंगे, वे दोनों काफी सीरियस रिलेशन में थे. हालांकि, राजेश खन्ना के डिंपल से शादी करने की बात पता चलते ही हम सब चौंक गए थे’.

आपको बता दें कि राजेश खन्ना, अंजू महेंद्रू से ही शादी करना चाहते थे, साथ ही वे ये भी चाहते थे कि अंजू शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दें और आराम से घर पर रहें. हालांकि, अंजू अपने करियर को लेकर काफी सीरियस थीं. इस बीच अंजू का नाम वेस्टइंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ सामने आया.

कहते हैं कि ये बात राजेश खन्ना को इस कदर नागवार लगी कि उन्होंने डिंपल से शादी करने का फैसला ले लिया था. यही नहीं राजेश खन्ना ने अंजू को चिढ़ाने के लिए उनके घर के सामने से बरात भी निकाली थी.

Bhumi Pednekar ने पहली ही फिल्म में लिया था इतना बड़ा रिस्क, मेकर्स के कहने पर किया था ये काम!

इस फिल्म में निगेटिव रोल निभाकर बदली थी प्रियंका चोपड़ा की किस्मत, बॉलीवुड में 20 साल से कर रहीं राज

from bollywood https://ift.tt/1vxjMJk
from bollywood https://ift.tt/1vxjMJk
Tags
Bollywood gupsub