Sushmita Sen Revealed Why Salman Khan Is Single: शादी भारतीय समाज में परंपरा का हमेशा से एक अहम हिस्सा रहा है. हालांकि, लोग अक्सर इसके लिए किसी सही वक्त का इंतजार करते हैं. वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में तो कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने 40 और 50 की उम्र पार करने के बाद भी शादी नहीं रचाई है. इस लिस्ट में पहला नाम सलमान खान (Salman Khan) और सुष्मिता सेन का ध्यान में आता है. यह एक ऐसा सवाल बन चुका है जिसका जवाब किसी के पास नहीं, लेकिन खुद एक्ट्रेस ने एक बार इस राज से पर्दा उठाया था.

सलमान की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है और उनके फैंस हमेशा यही दुआ करते हैं कि वह जल्द ही शादी कर लें. इस सवाल का जवाब एक बार एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने दिया था. एक फैशन शो में शो स्टॉपर बनीं सुष्मिता सेन से इस बारे में सवाल किया गया था, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था, 'आप दो ऐसे लोगों से ये सवाल पूछ रहे हैं जो सिंगल होने का जश्न मनाते हैं. वो इसलिए सिंगल नहीं हैं क्योंकि उन्हें कोई नहीं मिला, उन्होंने अपनी मर्जी से सिंगल रहना चुना है'.

अब सुष्मिता का यह पुराना वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. बताते चलें कि सलमान खान को आज भी लोगों की ओर से एलिग्जिबल बैचलर का टैग मिला हुआ है. उनका कई अदाकाराओं के साथ अफेयर रहा है. वहीं सुष्मिता सेन एक सिंगल मदर हैं. उन्होंने 2000 में दो बेटियों रेनी और 2010 में अलीसा को गोद लिया था. वह मॉडल रोहमन शॉल के साथ रिश्ते में थीं लेकिन दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए.

कई फिल्में साथ कर चुके हैं सलमान और सुष्मिता
जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान और सुष्मिता सेन (Salman Sushmita Friendship) की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों ने एक साथ 'बीवी नंबर 1', 'मैंने प्यार क्यों किया' और 'तुमको ना भूल पाएंगे' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है. फिल्हाल के दिनों में सुष्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उनका नाम ललित मोदी (Lalit Modi) संग जुड़ने के कारण सुर्खियों में है.

यह भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/ibB3IOR Kumar Birthday: 35 सिल्वर जुबली फिल्म देने वाले राजेंद्र कुमार को किस्मत पलटते ही लगा था जोर का झटका, बेचना पड़ गया था लकी बंगला!

गुरु दत्त और वहीदा रहमान की नजदीकियों से परेशान हो गई थीं Geeta Dutt, उठा लिया था ये कदम!

from bollywood https://ift.tt/IQfN3Jk
from bollywood https://ift.tt/IQfN3Jk
Tags
Bollywood gupsub