Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के देव और अमृता किरदार का अयान मुखर्जी की जिंदगी से है खास कनेक्शन, जानें कैसे

Dev And Amrita Characters In Brahmastra: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म दुनियाभर में बंपर कमाई कर रही है. ये फिल्म एक अलग दुनिया की कहानी है जिसने बॉलीवुड सिनेमा को कुछ नया देने का प्रयास किया है. फिल्म में रणबीर कपूर शिवा का रोल प्ले कर रहे हैं और इस किरदार के माता-पिता का नाम निर्देशक अयान मुखर्जी की निजी जिंदगी से जुड़ा है.

ब्रह्मास्त्र के देव और अमृता के किरदार का अयान मुखर्जी से कनेक्शन:

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म पूरी तरह से शिव पर केंद्रित है, जिसका रोल रणबीर कपूर प्ले कर रहे हैं. फिल्म में वो एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जिसके माता-पिता नहीं हैं, जो खुद को सर्व-शक्तिशाली दिव्य हथियार ब्रह्मास्त्र के लिए अच्छाई और बुराई की ताकतों के बीच लड़ाई में उलझा हुआ पाता है. बाद में इस बात का खुलासा होता है कि शिव के माता-पिता ब्राह्मण नाम के एक प्राचीन ऑडर के सदस्य थे जिन पर दिव्य हथियारों-अस्त्रों के सुरक्षा जिम्मेदारी है.

फिल्म में शिवा के रोल में हैं रणबीर कपूर:

फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर यानी शिवा की मां अमृता का केमियो रोल प्ले किया है. फिल्म में उनके पिता देव का भी जिक्र किया गया है. अमृता की तरह देव भी ब्राह्मण के सदस्य हैं. शिव के माता-पिता का किरदार अयान मुखर्जी के वास्तविक जिंदगी से जुड़ा है. दरअसल, अयान मुखर्जी के माता-पिता का नाम देब और अमृत मुखर्जी है. देब मुखर्जी एक अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने हिंदी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है. फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' और 'कमीने' जैसी फिल्मों में वो नजर आ चुके हैं.

'ब्रह्मास्त्र' 2 देव के नाम से रिलीज होगी और इस फिल्म में देव और अमृता का किरदार बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है जैसा कि 'ब्रह्मास्त्र' को देख कर लग रहा है. अमृता की भूमिका दीपिका पादुकोण निभाएंगी ऐसा फैंस अनुमान लगा रहे हैं. ब्रह्मास्त्र 2 में पूरी तरह से दीपिका पर केंद्रित होगी ऐसा लग रहा है. वहीं देव की भूमिका में रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं हालांकि अभी अयान मुखर्जी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है.

ये भी पढ़ें:

Jhalak Dikhhla Jaa 10: नीति टेलर की परफॉर्मेंस देख फूट-फूटकर रोए Karan Johar, बच्चों यश और रूही को लेकर कही ये बात

Brahmastra: फिल्म की रिलीज के बाद लोगों के बीच पहुंचे आलिया रणबीर, इस तरह किया लोगों के अच्छे बुरे रिएक्शन्स का सामना

from bollywood https://ift.tt/BET0GsO

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post