Entertainment News Live: 'ब्रह्मास्त्र' ने सातवें दिन किया इतना बिजनेस, मलाइका ने अर्जुन की बहन को दिया ये खास गिफ्ट

Entertainment News Live: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का जादू हर जगह चल रहा है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र का सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. जो वीक डेज के हिसाब से काफी सही है. अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनीं ब्रह्मास्त्र का वीएफएक्स ऑडिियन्स को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म ने सातवें दिन करीब 9.25 करोड़ का बिजनेस किया है. जल्द ही ये फिल्म इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.

मलाइका ने दिया अंशुला को गिफ्ट

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की बहन अंशुला कपूर को एक खास तोहफा भेजा है. अंशुला ने डिज़्नी प्रिंट का आउटफिट पहने हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसे मलाइका ने उन्हें भेजा था. फोटो के साथ अंशुला ने 'डिज्नी गुडीज' मिलने पर खुशी जाहिर की और कुछ हैप्पी डांस भी किया.

सजल अली का आर्यन खान पर आया दिल

सजल कई पाकिस्तानी टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है. सजल ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया है. सजल का दिल किसी और पर नहीं बल्कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) के बड़े लाडले आर्यन खान (Aryan Khan) पर आया है. जी हां आपने सही सुना सजल का दिल आर्यन खान पर आ गया है. सजल ने आर्यन के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है.

from bollywood https://ift.tt/Spoyjsf

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post