पति Nick Jonas के हाथों में हाथ डाले लास वेगास की गलियों में नजर आईं Priyanka Chopra, शेयर की रोमांटिक फोटो

Nick Jonas-Priyanka Chopra Pics: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में भारत से अमेरिका के लिए वापस लौट गई हैं. ऐसे में अमेरिका पहुंचते ही प्रियंका अपने पति और हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस (Nick Jonas) के साथ फुरसत के पल बिताते हुईं नजर आईं हैं. इस दौरान लास वेगास की गलियों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले घूमते हुए दिखाई दिए हैं.

सामने आई प्रियंका और निक की ये रोमांटिक तस्वीर

3 साल बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा अब अपने ससुराल वापस रवाना हो गई हैं. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के भाई केविन जोनस और जो जोनस के म्यूजिक कॉन्सर्ट में शिरकत की. अमेरिका के लास वेगास में हुए इस म्यूजिक कॉन्सर्ट में प्रियंका और निक रोमांटिक अंदाज में दिखे. दरअसल कॉनसर्ट से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें निक और प्रियंका एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं. रेड लॉन्ग कोर्ट में प्रियंका चोपड़ा काफी गजब दिख रही हैं, जबकि डेनिम जीन्स और मस्कट कलर की जैकेट में निक जोनस भी बेहद शानदार दिख रहे हैं. इस फोटो पर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि वेगास नाइट विद बेबी. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की ये लेटेस्ट तस्वीर काफी छा रही हैं.

भारत दौरे पर प्रियंका चोपड़ा ने जमकर लूटी महफिल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की एकल भारत यात्रा काफी शानदार रही. 3 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत लौटना प्रियंका के लिए बेहद खास रहा. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने इंडिया के अलग-अलग शहरों का सैर सपाटा भी किया. यूनिसेफ की इंटरनेशनल गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने लखनऊ के लालपुर में आंगनवाड़ी के बच्चों से मिलकर काफी सुर्खियां बटोरीं.

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 में कार्तिक आर्यन से रिप्लेस होने पर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

from bollywood https://ift.tt/cvn6G2E

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post