Priyanka Chopra Daughter Malti Marie Chopra: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लॉस एंजिल्स वापस आ गई हैं और वो अपने पति-गायक निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा (Malti Marie Chopra) के साथ पूरा समय बिता रही हैं. 3 साल के लंबे गैप के बाद प्रियंका भारत लौटी थीं और मुंबई ट्रिप के दौरान उन्होंने बहुत सारी बातें कीं. कई लोगों से उन्होंने यहां मुलाकात भी की. प्रियंका के भारत आने पर उनके यहां मौजूद फैंस भी खासे उत्साहित थे. खैर फिलहाल प्रियंका इन दिनों क्रिसमस की तैयारी में लगता है जुट गई हैं. उन्होंने क्रिसमस ट्री के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, साथ ही दूसरी तस्वीर में वो बेटी मालती संग नजर आ रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की क्रिसमस की तैयारी

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जो फोटो शेयर की है उसमें उन्होंने क्रिसमस ट्री की एक झलक साझा की कर लिखा है, 'ये ऊपर है!' वहीं दूसरी तस्वीर में वो माल्टी मैरी को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में एक बार फिर से प्रियंका ने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है.

बेटी मालती संग सामने आई क्यूट फोटो

बता दें, मालती के जन्म के बाद ये उनका पहला क्रिसमस होगा. इस बार का क्रिसमस प्रियंका और निक जोनस के लिए और खास होने वाला है क्योंकि उनके परिवार में मालती एक और सदस्य शामिल हो गई हैं. प्रियंका और निक ने इस साल जनवरी में घोषणा की थी कि वो सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रह हैं. मदर्स डे पर एनआईसीयू में 100 से ज्यादा दिन बिताने के बाद मालती घर आई थीं. हालांकि प्रियंका ने अभी तक फैंस के साथ अपनी बेटी मालती का फेस रिवील नहीं किया है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 'लव अगेन' फिल्म में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ वो स्क्रीन शेयर करेंगी. इसके अलावा रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित सीरीज 'सिटाडेल' में भी प्रियंका दिखाई देंगी. इस लिस्ट में उनकी एक बॉलीवुड फिल्म भी शामिल है. फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में वो आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ अहम भूमिका में दिखाई देंगी.

ये भी पढ़ें: Mr And Mrs Mahi: जाह्नवी कपूर पर भारी पड़ा क्रिकेट खेलना, शूट के दौरान कंधे में लग गई थी चोट

from bollywood https://ift.tt/PuK2Mrl
from bollywood https://ift.tt/PuK2Mrl
Tags
Bollywood gupsub