Jaya Bachchan On Film Industry: समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सदस्य और दिग्जगज अभिनेत्री जया बच्चन अक्सर सदन में फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपनी बातें रखती आई हैं. वहीं मंगलवार को उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से फिल्म इंडस्ट्री को बचाने और इसे जीवित रखने में मदद के लिए कुछ प्रस्ताव लाने की अपील की.

फिल्म उद्योग को 'खत्म' करने कोशिश का लगाया आरोप
दरअसल राज्यसभा में केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा हो रही थी. इसी दौरान एक्ट्रेस टर्न पॉलिटिशियन जया बच्चन ने सरकार पर फिल्म उद्योग को 'खत्म' करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरों का जीवित रहना मुश्किल हो गया है और सिंगल-स्क्रीन थिएटर बंद हो रहे हैं, लोग सिनेमा हॉल नहीं जा रहे हैं क्योंकि सब कुछ बहुत महंगा हो गया है.

फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है
उन्होंने कहा, 'आपने एक उद्योग को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है. पहले की सरकारें भी यही काम करती रहीं. लेकिन आज आप इसे अगले लेवल पर ले गए हैं. आपने फिल्म और मनोरंजन जगत को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है, क्योंकि आप उनका इस्तेमाल केवल अपने उद्देश्य के लिए करते हैं.' बच्चन ने उच्च सदन में कहा, 'आप क्या इस इंडस्ट्री को खत्म करना चाहते हैं? इससे बड़ा गलत काम आप नहीं कर सकते... यह एकमात्र इंडस्ट्री है जो पूरे विश्व को भारत से जोड़ती है.'

जया बच्चन ने राहत की अपील की
उन्होंने देश के दृश्य-श्रव्य उद्योग के लिए कुछ 'राहत' की अपील की और आरोप लगाया कि सिनेमा को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा, 'मैं अपने फिल्म उद्योग की ओर से बोल रही हूं और ऑडियो-विजुअल उद्योग की ओर से इस सदन से अनुरोध कर रही हूं कि कृपया उन्हें बख्श दीजिए. प्लीज उन पर कुछ दया कीजिए. आप इस उद्योग को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया ऐसा न करें .. आज आपने सिनेमा को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है.'

निर्मता सीतारमण से जया बच्चन ने की ये गुजारिश
उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस मुद्दे पर बहुत गंभीरता से विचार करने की गुजारिश करते हुए कहा कि यह एक 'बहुत कठिन उद्योग' है. जया बच्चन ने कहा, 'मैं वित्त मंत्री से अनुरोध करती हूं कि वह इस पर विचार करें और प्लीज इस उद्योग को जीवित रखने में मदद करने के लिए कुछ लाएं.'

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/ZgAtFSJ Got Latent Controversy: रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना पर भड़के मीका सिंह, एपिसोड को बताया 'वाहियात' बोले- 'इन गधों को रोको...'

from एक नाम से बनीं दो फिल्में, एक ने कमाए 3 हजार करोड़, दूसरी ने बनाया फ्लॉप एक्टर को सुपरस्टार https://ift.tt/yjlif5c
from एक नाम से बनीं दो फिल्में, एक ने कमाए 3 हजार करोड़, दूसरी ने बनाया फ्लॉप एक्टर को सुपरस्टार https://ift.tt/yjlif5c
Tags
Bollywood gupsub