Deepika Padukone On Pariksha Per Charcha: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं और हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं. हालांकि पिछले साल बेटी को जन्म देने के बाद से वे स्क्रीन से दूर हैं लेकिन वे इवेंट में स्पॉट होती रहती हैं. वहीं हाल ही में दीपिका पादुकोण ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के आठवें एडिशन में भाग लिया. यहां उन्होंने अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए स्टूडेंस्ट के साथ मेंटल हेल्थ पर चर्चा की. उन्होंने एग्जाम की तैयारी के दौरान पर्याप्त रेस्ट करने के महत्व पर भी जोर दिया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बातचीत की एक झलक शेयर की है. साथ ही ये एपिसोड दूरदर्शन चैनलों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय, माईगॉव इंडिया और पीएम मोदी के यूट्यूब चैनलों पर अवेलेबल है.
एग्जाम के दौरान दीपिका पादुकोण हो जाती थीं स्ट्रेस्ड
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण ने कहा, “मैं बहुत शरारती बच्ची थी. मैं हमेशा टेबल, कुर्सी, सोफे पर चढ़ जाती थी और उससे कूद जाती थी.'' फिर उन्होंने परीक्षा की तैयारी के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया और कहा, “मैं (परीक्षा के दौरान) बेहद स्ट्रेस हो जाती थी क्योंकि मैं मैथ्स में बहुत कमजोर थी. मैं अभी भी इसमें वीक हूं. लेकिन जैसा कि नरेंद्र मोदी ने अपनी बुक एग्जाम वॉरियर्स में सुझाव दिया है, "एक्सप्रेस नेवर सप्रेस." इसलिए हमेशा अपने आप को अपने दोस्तों, परिवार और टीचर के साथ एक्सप्रेस करें.
उन्होंने आगे कहा, "जर्नलिंग एक्सप्रेसिंग का एक शानदार तरीका है."
डिप्रेशन हैंडल करन के बताए उपाय
सेशन के दौरान, दीपिका ने तनाव से निपटने के लिए यूजफुल उपाय भी शेयर किए उन्होंने कहा “डिप्रेशन होना नेचुरल है और ये लाइफ का एक हिस्सा है. हम इसे कैसे हैंडल करते हैं, ये जरूरी बात है... एग्जाम और रिजल्ट के संबंध में धैर्य रखना जरूरी है... हम केवल वही कर सकते हैं जो हमारे कंट्रोल में है, हम अच्छी नींद ले सकते हैं, अच्छी तरह हाइड्रेट कर सकते हैं, एक्सरसाइज कर सकते हैं और मेडिटेशन कर सकते हैं.''
मेंटल हेल्थ को लेकर क्या बोलीं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने उस समय को भी याद किया जब वह अपने मेंटल हेल्थ को नजरअंदाज करते हुए लगातार काम करती थीं. उन्होंने कहा, ''मैं लगातार काम करती रही. लेकिन एक दिन मैं बेहोश हो गई. कुछ दिनों के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं डिप्रेशन का शिकार हूं.''दीपिका ने स्टूडेंट्स ने मेंटल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए कहा.
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का 8वां एडिशन सोमवार से हुआ है शुरू
बता दें कि परीक्षा पे चर्चा एक एनुअल कार्यक्रम है जहां प्रधानमंत्री मोदी छात्रों के साथ परीक्षा के तनाव, शिक्षा और दबाव से निपटने पर चर्चा करते हैं. आठवां एडिशन सोमवार को शुरू हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री ने दिल्ली की सुंदर नर्सरी का दौरा किया और छात्रों से परीक्षा के तनाव को मैनेज करने और प्रेरित रहने के बारे में बात की.
इस साल, दीपिका पादुकोण, मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और आध्यात्मिक नेता सद्गुरु सहित कई फेमस हस्तियां छात्रों के साथ अपने लाइफ के एक्सपीरियंस और सुझाव शेयर करने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए हैं.
ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/ZgAtFSJ Got Latent Controversy: रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना पर भड़के मीका सिंह, एपिसोड को बताया 'वाहियात' बोले- 'इन गधों को रोको...'
from संजय दत्त और मान्यता की शादी को पूरे हुए 16 साल, एक्टर ने वाइफ पर लुटाया प्यार, बोले - ‘हैप्पी बर्थडे मां’ https://ift.tt/qxnmWZF
from संजय दत्त और मान्यता की शादी को पूरे हुए 16 साल, एक्टर ने वाइफ पर लुटाया प्यार, बोले - ‘हैप्पी बर्थडे मां’ https://ift.tt/qxnmWZF
Tags
Bollywood gupsub