'रणबीर कपूर को बायकॉट करने की औकात नही', विवेक अग्निहोत्री बोले प्रोड्यूसर्स पीछे से करते हैं एक्टर्स की बुराई

Vivek Agnihotri on Animal: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री कश्मीर फाइल्स और ताशकंद फाइल्स जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने कहा कि वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर प्रोड्यूसर्स एक्टर्स और उनकी फाइनेंशियल डिमांड से परेशान हो गए हैं. विवेक ने कहा कि हर फिल्ममेकर पीछे से एक्टर्स की बुराई करते हैं लेकिन सामने से किसी में भी कुछ कहने की हिम्मत नहीं है.

Digital Commentary से बातचीत में विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि रणबीर कपूर को क्रिटिसाइज करने की इंडस्ट्री में किसी की हिम्मत नहीं है. रणबीर बहुत पावरफुल हैं. विवेक ने कहा, 'औकात ही नहीं है इनकी, हिम्मत है करने की, करके दिखाएं.' विवेक अग्निहोत्री ने संदीप रेड्डी वांगा के बयान पर रिएक्ट किया.

विवेक अग्निहोत्री ने कहा ये

आगे विवेक ने कहा, 'मैं आपको चैलेंज करता हूं कि आप कोई एक नाम लेकर बताइए जो इंडस्ट्री में एक्टर्स की बुराई न करते हों. पब्लिक में कहने की उनकी हिम्मत हैं? उनमें नहीं है. तो वो परेशान होना डिजर्व करते हैं. दो फिर 150 करोड़ घटिया काम के, सड़ी हुई एक्टिंग के. उन्होंने स्टार्स के साथ अपना भाग्य जोड़ दिया है. इसीलिए मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया. मुझे एक्चुअल स्टार्स से दिक्कत नहीं है. लेकिन जिन एक्टर्स ने कुछ अचीव नहीं किया है और वो स्टार्स की हवा में हैं उनसे परेशानी है.'

बता दें कि संदीप वांगा रेड्डी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि एनिमल रिलीज के बाद रणबीर को अकेला छोड़ दिया था. रणबीर को कोई कुछ कहना नहीं चाहता था. उन्होंने कहा था, 'जिन लोगों ने बुरी तरह से आलोचना की, फिल्म से जुड़े लोग, सभी ने कहा कि रणबीर शानदार थे. मुझे रणबीर से जलन नहीं है. लेकिन 'रणबीर शानदार थे लेकिन लेखक निर्देशक...' मैं इस असमानता को नहीं समझता.'

ये भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/klYyLhj 2025: 'हम अपने देश में लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं', रॉबर्ट डी नीरो ने 'कान्स' में प्रेसिडेंट ट्रंप पर साधा निशाना

from Jaat Box Office Collection: गदर काटकर ही मानेगी सनी देओल की 'जाट', 33 दिन बाद भी रोज कर रही धांसू कमाई https://ift.tt/H96VDAr

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post