Rohit Shetty Firing Case: बिश्नोई गैंग का 'डेड ड्रॉप' मॉडल आया सामने, पुलिस को चकमा देने की थी फूलप्रूफ प्लानिंग

बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर  रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गहरी साजिशों के चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए गैंग ने “डेड ड्रॉप” टेक्नीक का इस्तेमाल किया था, ताकि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके.

डेड ड्रॉप टेक्नीक का किया इस्तेमाल
क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, मास्टरमाइंड शुभम लोनकर ने इस ऑपरेशन को इस तरह डिजाइन किया था कि कोई भी एक कड़ी टूटने पर पूरी चेन का पर्दाफाश न हो सके. गिरफ्तार आरोपी स्वप्निल सकट और सिद्धार्थ येनपुरे पुणे से स्कूटी लेकर मुंबई तो आए, लेकिन उन्होंने मुख्य शूटर से मुलाकात नहीं की.

साजिश का तरीका-आरोपियों ने स्कूटी को एक सुनसान और तय लोकेशन पर पार्क किया और तुरंत पुणे लौट गए.

हथियार की डिलीवरी-वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को स्कूटी की डिक्की में ही छिपाकर रखा गया था.

चेन कटिंग- शूटर ने अकेले जाकर उस लोकेशन से स्कूटी और हथियार उठाया, इस वजह से डिलीवरी देने वालों को यह पता ही नहीं था कि शूटर कौन है.

हथियार का 'पुणे कनेक्शन'
जांच में यह भी क्लि.र हुआ है कि फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल शुभम लोनकर के कहने पर पुणे से ही खरीदी गई थी. पुलिस अब आरोपी आसाराम फासले से पूछताछ कर हथियार की सप्लाई चेन खंगाल रही है. बैलिस्टिक एक्सपर्ट्स यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इसी पिस्टल का इस्तेमाल पहले भी किसी वारदात में किया गया हैय

सूत्रों ने बताया कि हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार किए गए कई आरोपी शुभम लोनकर के बचपन के दोस्त हैं. पुलिस के अनुसार, ये युवा लोनकर की आपराधिक छवि से प्रभावित होकर इस दलदल में कूदे थे. स्वप्निल सकट (जिस पर पहले से आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है) के अलावा अन्य आरोपियों का कोई पुराना बड़ा क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला है.

मुख्य शूटर को नहीं पकड़ पाई पुलिस
वारदात को बीते छह दिन हो चुके हैं, लेकिन मुख्य शूटर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. अलग-अलग मॉड्यूल में काम करने की बिश्नोई गैंग की रणनीति ने जांच को पेचीदा बना दिया है. मुंबई पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब उस शूटर को ढूंढना है, जिसके हाथ में इस पूरी पहेली की आखिरी कड़ी है.

from अमिताभ बच्चन की रील लाइफ बहू बनकर इस एक्ट्रेस ने खूब खाईं गालियां, साउथ में चला करियर https://ift.tt/XglmMhe

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post