दोस्ताना 2 की जबसे घोषणा हुई है, ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है. मेकर्स ने इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी को कास्ट किया था. हालांकि, फिल्म की कास्ट में बाद में बदलाव देखने को मिली. कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म को छोड़ दिया.

जबकि, लक्ष्य का उस फिल्म का हिस्सा बने रहे. वहीं, कुछ वक्त पहले विक्रांत मैसी ने भी इस बात पर मुहर लगाई थी कि वो दोस्ताना 2 का हिस्सा हैं. लेकिन, फिल्मफेयर की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार अब दोस्ताना 2 को लक्ष्य भी छोड़ने वाले हैं.

दोस्ताना 2 का कास्ट नहीं हुआ फाइनल?

रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग कई साल पहले ही शुरू होने वाली थी. लेकिन, एक फिर से शूटिंग में देरी हो रही है. वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार दोस्ताना 2 की कास्ट भी अभी फाइनल नहीं हुई है. ऐसे में हो सकता है कि लक्ष्य इस फिल्म का हिस्सा ना रहें.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोस्ताना 2 जरूर बनेगी, लेकिन अभी कास्ट फाइनल नहीं हुई है. हालांकि, इस अपडेट को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. इसी बीच सितंबर 2025 में विक्रांत मैसी ने ये कंफर्म किया था कि वो दोस्ताना 2 का हिस्सा हैं.

उस दौरान उन्होंन टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा था,'आप मुझे जल्द ही इसमें काम करते हुए देखेंगे. मुझे लगता है कि ये खबर पहले ही सामने आ चुकी है. पता नहीं मैं इसके बारे में ज्यादा बात क्यों नहीं कर रहा, लेकिन मैं दोस्ताना 2 कर रहा हूं. ये धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ मेरी पहली फिल्म है.'

विक्रांत मैसी ने ये भी कहा था कि इस फिल्म में उनका लुक एकदम अलग होने वाला है. एक्टर ने कहा,'इस फिल्म में आप मुझे डिजाइनर कपड़े पहनते हुए देखेंगे. करण जौहर सर ने ये फैसला किया है कि मैं अच्छे कपड़े पहनूं और फैंसी सनग्लासेस लगाऊं. फिल्म की शूटिंग यूरोप में कहीं होगी.'

ये भी पढ़ें:-अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट

from क्राइम थ्रिलर से लेकर फैमिली ड्रामा तक, इस हफ्ते थियेटर में धमाका करेंगी साउथ की ये चार फिल्में https://ift.tt/FGik52q
from क्राइम थ्रिलर से लेकर फैमिली ड्रामा तक, इस हफ्ते थियेटर में धमाका करेंगी साउथ की ये चार फिल्में https://ift.tt/FGik52q
Tags
Bollywood gupsub