सलमान खान की बड़े साहब के रोल में एडिटेड फोटो हुई थी वायरल, 'धुरंधर 2' एक्टर हो गए थे परेशान

एक्टर दानिश इकबाल ने फिल्म धुरंधर 2 में बड़े साहब का रोल प्ले किया है. उनकी एक्टिंग को सराहा जा रहा है. फिल्म के रिलीज से पहले खबरें थीं कि बड़े साहब का रोल सलमान खान या फिर इमरान हाश्मी निभा सकते हैं. सलमान खान की तो एडिटेड फोटोज भी वायरल हो गई थीं.  सलमान की फोटोज वायरल होने के बाद दानिश इकबाल बहुत परेशान हो गए थे. उन्हें लगने लगा था कि कहीं आदित्य धर उन्हें रिप्लेस न कर दें.

जब डर गए थे धुरंधर 2 एक्टर

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दानिश ने बताया, 'जब सोशल मीडिया पर बड़े साहब के रोल को लेकर कई नाम सामने आए तो मुझे लगा था कि आदित्य धर को फोन करके पता करूं कि कहीं उन्होंने मुझे रिप्लेस तो नहीं कर दिया है. फिर मुझे कंफर्म हुआ कि मैं ही बड़े साहब का रोल प्ले कर रहा हूं जो कि दाऊद इब्राहिम हैं.'

दानिश ने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि दाऊद ही बड़े साहब हैं. बड़े साहब को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी. मुझसे सिर्फ इतना कहा गया था कि मुझे दाऊद का रोल प्ले करना है. वो बीमार है और उनके सारे सीन लेटे ही होंगे. लेकिन मुझे बड़े साहब को लेकर कुछ नहीं पता था. जब स्क्रिप्ट में  नाम ऐसे व्यक्ति के तौर पर सामने आया, जिसकी तलाश रणवीर का किरदार कर रहा था. तो हमें भी लगा कि आखिर ये 'बड़े साहब' कौन हैं. हमने सोचा कि क्या परवेज मुशर्रफ या फिर ओसामा बिन लादेन बड़े साहब हैं. तभी मेरे मन में ये ख्याल आया कि कहीं बड़े साहब दाऊद तो नहीं हैं.'

बता दें कि इस रोल के लिए दानिश को 7-8 घंटे तक प्रोस्थेटिक मेकअप के लिए बैठना पड़ता था. 2-3 घंटे तक उसे निकालना पड़ता था. फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म ने 3 दिन में दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई कर ली है.

from सलमान खान की बड़े साहब के रोल में एडिटेड फोटो हुई थी वायरल, 'धुरंधर 2' एक्टर हो गए थे परेशान https://ift.tt/29iUogS

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post