सिंगर मीका सिंह आज जाने-माने स्टार हैं. उन्होंने अपनी सिंगिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. आज की पार्टी से लेकर सावन में लग गई आग जैसे गाने जबरदस्त हिटा हुए. अब मीका सिंह लग्जरी लाइफ जीते हैं और कई बॉडीगार्ड से घिरे रहते हैं. लेकिन एक समय था जब उनके करंट बॉडीगार्ड ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था और उन्होंने स्ट्रगलर कहा था.

मीका सिंह को बॉडीगार्ड ने किया था रिजेक्ट
फिल्ममेकर फराह खान हाल ही में मीका सिंह के दिल्ली के फार्महाउस पर गईं. फराह के वीडियो में मीका ने अपने बॉडीगार्ड करतार से मिलवाया.

उन्होंने कहा- ये हैं करतार भाई. जब करतार फराह के पैर छूने के लिए झुके तो मीका ने मजाक में कहा- ये बिल्कुल भी डिसेंट नहीं है. मैं जब 30 साल पहले इनसे मिला था. तो मैंने कहा था कि आप लंबे और चौड़े शरीर वाले हो क्या आप मेरे बॉडीगार्ड बनोगे? तो उन्होंने कहा था- आप पहले काम शुरू कीजिए? आप खुद ही स्ट्रगल कर रहे हैं.

फिर फराह ने करतार से पूछा कि क्या सच में आपने ऐसा कहा था तो करतार ने हां में सिर हिलाया. आगे मीका ने कहा, 'हां, करतार ने सच में ऐसा कहा था. आमतौर पर लोग लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए काम करते हैं. मेरे केस में मैंने कड़ी मेहनत की और सक्सेसफुल करियर बनाया ताकि मैं करतार को बॉडीगार्ड बना सकूं.'

गुरुद्वारे में तबला बजाते थे मीका

इसके अलावा मीका ने बताया कैसे उनकी जर्नी में उनकी फैमली ने सपोर्ट किया. मीका ने कहा, 'मेरे पापा गुरुद्वारे में कीर्तन करते थे और उन्हें म्यूजिक बहुत पसंद था. पंजाब के ज्यादातर सिंगर्स आमतौर पर वहीं से ट्रेनिंग लेते हैं. वो गुरबानी सीखते हैं और राग पिक करते हैं. मैं कीर्त में तबला बजाता था. ये वाहेगुरु का आशीर्वाद है कि हम यहां तक आए. उस वक्त मैंने सोचा था कि जब मैं बहुत पैसे कमाऊंगा तो एक गुरुद्वारा जरुर बनाऊंगा. मीका ने अपने फार्महाउस में गुरुद्वारा बनाया है. उनकी इस प्रॉपर्टी में मंदिर भी है.'

from पति राज कुंद्रा और दोस्तों संग लेट नाइट डिनर पर पहुंची शिल्पा शेट्टी, वायरल हुईं फोटोज https://ift.tt/CtgiDOw
from पति राज कुंद्रा और दोस्तों संग लेट नाइट डिनर पर पहुंची शिल्पा शेट्टी, वायरल हुईं फोटोज https://ift.tt/CtgiDOw
Tags
Bollywood gupsub