बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में कमबैक कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हुआ है. जिसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. दिलचस्प बात ये है कि 10 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली इस फ़िल्म में डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार फिर से साथ आ रहे हैं, और इसे लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं. यहां तक की न्यूट्रल ऑडियंस भी इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड है क्योंकि पूरा सेटअप भूल भुलैया जैसा लग रहा है. इसी के साथ चलिए यहां भूत बंगला के बजट से लेकर जान लेते हैं कि इसे सेफ़ ज़ोन में आने के लिए कितना कमाना होगा?

अक्षय की आखिरी क्लीन सक्सेस ओएमीजी 2 थी
धुरंधर 2 के बाद बॉलीवुड से अगली बड़ी रिलीज भूल बंगला है. अक्षय के लीड रोल वाली इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. वैसे अक्षय की आखिरी क्लीन सक्सेस ओएमीजी 2 थी, और तब से, वह सक्सेस पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं. उनकी पिछली फिल्म, जॉली एलएलबी 3 100 करोड़ क्लब में शामिल तो हुई थी, लेकिन अपने बजट की वजह से घाटे का सौदा साबित हुई. वहीं अब उनकी अगली हॉरर-कॉमेडी एंटरटेनर बड़े स्केल पर तो बनाई गई है, लेकिन इसका बजट बहुत ज़्यादा नहीं है और जॉली एलएलबी 3 के ही रेंज में है, जिससे इसे सक्सेस का मौका मिल सकता है.

कितना है ‘भूत बंगला’ का बजट
हालांकि अक्षय कुमार की भूल बंगला की लागत के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 120 करोड़ के बजट में बनाया गया है. जब से अक्षय कुमार प्रोड्यूसर बने हैं, उन्होंने फिल्म के लिए कोई बड़ी फीस नहीं ली है और प्रॉफिट में हिस्सा लेंगे. वहीं 200 या 300 करोड़ से ज़्यादा बजट वाली बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के उलट, इस फिल्म की कॉस्ट आराम से वसूल हो सकती है.

सेफ ज़ोन में आने के लिए कितना कमाना होगा?
भूत बांग्ला का बजट 120 करोड़ है, और इस लागत के मुकाबले, सेफ़ ज़ोन में आने के लिए इसे इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर 120 करोड़ नेट कमाई करनी होगी, जिससे 100% रिकवरी पक्की हो जाएगी. क्लीन हिट माने जाने के लिए, फ़िल्म को 100% रिटर्न देना होगा, जो 240 करोड़ के नेट कलेक्शन से हासिल होगा. ऐसे में अगर इसे ठीक-ठाक वर्ड ऑफ़ माउथ मिलता है तो ये 120 करोड़ नेट का टारगेट आराम से हासिल कर लेगी और अगर ये इससे ऊपर कमाती है तो यह प्लस रेटिंग हासिल करके क्लीन सक्सेस के तौर पर उभरेगी. हालांकि 240 करोड़ नेट कमाई करके हिट रेटिंग हासिल करना आसान नहीं है. अब देखन वाल बात होगी कि ये अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म कर पाती है.

from Bhooth Bangla Teaser Review: Akshay Kumar और Priyadarshan की जोड़ी फिर देगी हंसी का Full Dose https://ift.tt/m4GvWox
from Bhooth Bangla Teaser Review: Akshay Kumar और Priyadarshan की जोड़ी फिर देगी हंसी का Full Dose https://ift.tt/m4GvWox
Tags
Bollywood gupsub