आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' का हर कोई बेसब्री से इंतजार है. इसका ट्रेलर शनिवार, 7 मार्च को लॉन्च होने वाला है. इन सबके बीच फैंस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने का भी इंतजार कर रहे हैं. चलिए यहां जानतै है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' या 'धुरंधर 2' की प्री टिकट सेल कब से शुरू होने वाली है.

'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर शनिवार को लॉन्च होगा
बता दें कि रणवीर सिंह ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अनाउंस किया था कि 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर शनिवार की सुबह 11:01 बजे ऑनलाइन आएगा. उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन में लिखा था, "तैयार हो जाइए. ट्रेलर कल 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज़ होगा. धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हो रही है."

'धुरंधर: द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू कब होंगे शुरू
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली है, लेकिन पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू होने की उम्मीद है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मेकर्स को उम्मीद है कि शुरुआती शो में अच्छी भीड़ आएगी, और फिल्म को लेकर जो हाइप है, उसे देखते हुए यह बॉक्स ऑफिस के नए रिकॉर्ड भी बना सकती है. इस बीच, जैसे यूएस और ऑस्ट्रेलिया में एडवांस टिकट सेल के साथ कैश काउंटर खोल दिए हैं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इंडियन फैंस भी ट्रेलर लॉन्च के बाद शनिवार से 'धुरंधर: द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे.

'धुरंधर: द रिवेंज' के बारे में
आदित्य धर की लिखी और डायरेक्ट की हुई यह फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां पार्ट 1 खत्म हुआ था. इसमें रणवीर जासूस हमज़ा अली मज़ारी के लीड रोल में कमबैक करेंगे, जिन्हें जसकीरत सिंह रंगी के नाम से भी जाना जाता है. दूसरे कलाकारों में संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रोल में, अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के रोल में, आर. माधवन अजय सान्याल के रोल में, साथ ही सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आएंहे. हालांकि कहानी की ऑफिशियल जानकारी अभी सीक्रेट रखी गई है, लेकिन उम्मीद है कि सीक्वल में जसकीरत सिंह रंगी के हमजा अली मज़ारी बनने की कहानी पर फोकस किया जाएगा.

'धुरंधर: द रिवेंज' बड़े लेवल पर रिलीज होगी
5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई थी. हालांकि यह सिर्फ हिंदी में रिलीज़ हुई थी. वहीं 'धुरंधर: द रिवेंज' कई रीजनल भाषाओं में बड़े लेवल पर रिलीज़ होगी, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली है.

from तलाक की खबरों के बीच तृषा कृष्णन के साथ दिखे थलपति विजय, बॉडीगार्ड के क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल https://ift.tt/xj1yCrz
from तलाक की खबरों के बीच तृषा कृष्णन के साथ दिखे थलपति विजय, बॉडीगार्ड के क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल https://ift.tt/xj1yCrz
Tags
Bollywood gupsub