Dhurandhar The Revenge Live: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शो आज, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली रिकॉर्ड तोड़ कमाई

रणवीर सिंह की दिसंबर में रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई (Dhurandhar Box Office Collection) के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. वहीं अब इस फिल्म की सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' का क्रेज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. साल की ये मच अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Release) गुरुवार, 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ ही नए रिकॉर्ड बनाने को तैयारहै. वहीं इसके पेड प्रीव्यू बुधवार, 18 मार्च की शाम से शुरू हो रहे हैं.

धुरंधर 2 की धुआंधार हुई है एडवांस बुकिंग ((Dhurandhar Advance Booking)
बता दें कि धुरंधर 2 को लेकर काफी बज बना हुआ है और बड़े शहरों में इसके टिकट तेज़ी से बिक रहे हैं, और प्रीमियम फ़ॉर्मेट में इसकी मांग खास तौर पर सबसे ज़्यादा है. फिल्म ने अपने प्रीव्यू शो के लिए हुई एडवांस बुकिंग और फुल फ्लैज्ड प्री सेल में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है जो बॉक्स ऑफ़िस पर इसकी ज़बरदस्त ओपनिंग का संकेत है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक प्रीमियर (18 मार्च) शो के लिए फिल्म ने 44.25 करोड़ रुपये की भारी कमाई दर्ज की है (ब्लॉक सीटों सहित). वहीं इसके पहले दिन (19 मार्च) के लिए हुई एडवांस बुकिंग से इसने 33.60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. जिसमें 17,000 से ज्यादा शो में 7 लाख से ज्यादा टिकट बिके हैं (ब्लॉक सीटों सहित). जबकि ओवरसीज में वीकेंड के लिए कुल विदेशी प्री-सेल्स लगभग 75 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है. कुल मिलाकर इसने प्री-सेल्स में ही अब तक 153 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है(ब्लॉक सीटों सहित).

धुरंधर 2 शोज की संख्या बढ़ाई गई
फिल्म धुरंधर 2 के लिए लोगों की दीवानगी को देखते हुए, कई सिनेमाघरों ने फ़िल्म के शो की संख्या बढ़ा दी है, जिसमें देर रात और सुबह के शो भी शामिल हैं, ताकि दर्शकों की भारी डिमांड को पूरा किया जा सके. अपने ग्रैंड स्केल, दिलचस्प कहानी और दर्शकों की भारी उम्मीदों के साथ, 'धुरंधर: द रिवेंज' एक बड़ी ओपनिंग के लिए पूरी तरह तैयार है. ज़बरदस्त एडवांस बुकिंग और शानदार चर्चा के दम पर, यह फ़िल्म सिर्फ़ एक सीक्वल ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफ़िस पर एक मेजर इवेंट बनने की राह पर है.

धुरंधर 2 के बारे में
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा अपने किरदारों को दोहराते हुए नजर आएंगें. धुरंधर 2 में विकास नौलखा की सिनेमैटोग्राफी, शिवकुमार वी पणिक्कर द्वारा एडिटिंग और शाश्वत सचदेव द्वारा म्यूजिक दिया गया है. स्पाई एक्शन फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा जॉइंटली किया गया है.

from जब नसीरुद्दीन शाह पर आया रत्ना पाठक का दिल, जानिए कहां से शुरू हुई थी ये लव स्टोरी https://ift.tt/vpLrhW7

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post