क्या आप जानते हैं कि 'सुपर डांसर 4' की शूटिंग के लिए Shilpa Shetty ने रखी थी शो के मेकर्स के सामने एक शर्त?

राज कुन्द्रा की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं. इस केस के करीब एक महीने बाद शिल्पा शेट्टी एक बार फिर अपने कमिटमेंट्स पूरे करने के लिए डांस रियल्टी शो 'सुपर डांसर 4' के सेट पर दिखाई दी. शिल्पा ने तीन हफ्तों बाद शो में वापसी की थी, इस शो में वापसी के लिए शिल्पा ने मेकर्स के सामने एक शर्त रखी थी.

शिल्पा जब सुपर डांसर के सेट पर पहुंची तो उनके साथी जज गीता कपूर और अनुराग बसु ने उनका शानदार स्वागत किया. शो की ऑडिंयस ने भी खूब तालियां बजाईं. शो के कंटेस्टेट, जज और लोगों का प्यार देखकर शिल्पा भावुक हो उठी. उनके आंसू रोके नहीं रुक रहे थे. किसी तरह क्रू मेंबर और साथी जजों ने उन्हें संभाला. शो में काफी धूम-धाम से उनका स्वागत किया गया था. शो के सदस्य और उनके फैंस शिल्पा की वापसी को देखकर काफी खुश दिखाई दिए.

जाहिर सी बात है कि राज कुंद्रा केस के बाद शिल्पा के लिए एक बार फिर से वापसी करना आसान नहीं था. लेकिन कहते हैं कि शो मस्ट गो ऑन..हमें एक बार फिर से वापसी करनी पड़ती हैं चाहे उसके लिए हमें कोई भी नियम बनाना पड़े. इसी तरह शिल्पा ने भी शो में वापसी के लिए कुछ शर्त रखी थीं. रिपोर्ट्स की माने तो सुपर डांसर शो की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने टीम से बात की और उनके सामने एक शर्त रखी. शिल्पा ने कहा कि वो शो पर किसी भी विवादित सवाल का जवाब नहीं देंगी. और न ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी भद्दे मजाक का शिकार होना चाहती हैं. उनके साथ ऐसा कोई मजाक नहीं किया जाएगा.

खबरों के मुताबिक मेकर्स शिल्पा को शो से जाने देना नहीं चाहते थे. पिछले तीन हफ्तों तक जब वो शो पर नहीं आई ये उनकी खुद की मर्जी थी. शिल्पा ने उनकी टीम को बता दिया था कि वो शो पर नहीं आएंगी जिसके बाद उनके ऑप्शन में मेहमानों को बुलाया गया. जब उन्हें लगा कि वो वापसी कर सकती है तो उनका लौटना भी उन्ही के ऊपर था.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3sOvP1M PDA: कभी आंख दिखाकर तो कभी खुद उठकर यूं कैटरीना कैफ की ड्रेस ठीक कर चुके हैं सलमान खान, ऐसे बचाते हैं ऊप्स मूमेंट से

from bollywood https://ift.tt/3sRY3IZ

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post