Amitabh Bachchan के पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड हैं Jitendra Shinde, उनकी सैलरी सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दशकों से हिन्दी सिनेमा पर राज कर रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री में उनके आगे कोई नहीं ठहरता, अभिनय ऐसा कि देश ही नहीं विदेशों में भी उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोविंग हैं. वो जहां भी जाते हैं उनके फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखाई देते हैं. उनसे मिलने, उन्हें छूने की कोशिश करते हैं. उनके आसपास हजारों की भीड़ लग जाती है ऐसे में उन्हें इस भीड़, और हर खतरे से बचाने के लिए एक शख्स हमेशा साये की तरह उनके आसपास रहता है. इस शख्स का नाम हैं जितेन्द्र शिंदे. जितेन्द्र अमिताभ बच्चन के पर्सनल सिक्टयोरिटी गार्ड हैं, क्या आप जानते हैं इसके लिए उन्हें कितनी मोटी तनख्वाह मिलती हैं?

जितेन्द्र शिंदे हमेशा अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देते हैं. चाहे फिल्म की शूटिंग हो या केबीसी जैसे शो का शूट, देश विदेश में कहीं जाना हो या फिर किसी पब्लिक अपीयरेंस का मौका, किसी को भी अमिताभ तक पहुंचने के लिए उनसे होकर गुजरना होगा. जितेन्द्र शिंदे के पास अमिताभ बच्चन के देश और विदेश दोनों जगहों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है. शिंदे पिछले कई सालों उनके साथ काम कर रहे हैं, इसके लिए उन्हें अमिताभ की ओर से भारी-भरकम वेतन दिया जाता है, ये पैसा किसी बड़ी कंपनी के सीईओ से भी कहीं ज्यादा है. जितेन्द्र शिंदे को बिग बी की सुरक्षा के लिए सलाना 1.5 करोड़ रुपए वेतन मिलता है.

जितेन्द्र शिंदे की अपनी सुरक्षा एजेंसी हैं. लेकिन जब बात महानायक की आती हैं तो वो खुद इसकी जिम्मेदारी संभालते हैं, अमिताभ के अलावा उनकी कंपनी अमेरिकी अभिनेता और निर्माता एलिजा वुड को भी सुरक्षा देते हैं जब वो भारत आते हैं.

अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे, इस फिल्म में उनके साथ रनबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. इसके अलावा वो अजय देवगन की फिल्म 'मे डे',   और 'झुंड' में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3Bdu3KH के वो स्टार्स जो फिल्मों में हो गए Flop लेकिन दूसरे बिजनेस के जरिए कमा रहे हैं करोड़ों रुपए

from bollywood https://ift.tt/38e7N70

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post