Anushka Sharma ने भाई Karnesh Sharma के बर्थडे पर शेयर की फनी पोस्ट, दोनों की क्यूट बॉन्डिंग ने जीता फैन्स का दिल

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने भाई कर्णेश शर्मा के लिए एक प्यारी सी बर्थडे पोस्ट शेयर की है. पोस्ट में अनुष्का ने ना सिर्फ कर्णेश से स्पॉटलाइट चुरा ली, बल्कि एक फनी कैप्शन भी लिखा, जिसे पढ़कर उनके फैन्स भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. पोस्ट में शेयर की गई फोटो में भाई-बहन के बीच कमाल की बॉन्डिंग नजर आ रही हैं.

अनुष्का ने किया भाई कर्णेश को बर्थडे विश

अनुष्का ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. फोटो में अनुष्का सामने नजर आ रहा हैं तो वहीं उनके भाई कर्णेश बैकग्राउंड में धुंधले बैठे नजर आ रहे हैं. फोटो में अनुष्का पूरे डेनिम में दिख रही हैं. साथ ही उन्होंने टाइट बन और हूप ईयररिंग्स के साथ अपने गॉर्जियस लुक को पूरा किया है. फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा कि, ये मेरे लिए एक बच्चे के रूप में उसके जन्मदिन का केक काटने का नया एडिशन है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में एक फनी इमोजी भी बनाई है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने बैकग्राउंड में बैठे अपने भाई की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए इमोटिकॉन के साथ 'हैप्पी बर्थडे टू हिम भी लिखा.

इंग्लैंड में वैकेशन एंजॉय कर रही हैं अनुष्का

बता दें कि इन दिनों अनुष्का अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में वैकेशन एंजॉय कर रही हैं. इस वैकेशन की कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं. जोकि कुछ दिनों से काफी वायरल भी हो रही हैं. फैन्स को अनुष्का और विराट की जोड़ी बहुत पसंद है.

[insta]https://www.instagram.com/p/CR8TLX4sc_w/[/insta]

इस फिल्म में नजर आई थीं अनुष्का

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार साल 2018 में आनंद एल राय की फिल्म 'ज़ीरो' में देखा गया था. जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में थे. बता दें कि इसी साल अनुष्का ने वामिका को जन्म दिया था.

ये भी पढ़ें-

Anupam Kher Wedding Anniversary : शादी की 36वीं सालगिराह पर अनुपम खेर ने शेयर की किरण खेर के साथ पुरानी तस्वीरें, कहा- ये जर्नी प्यार और दोस्ती से भरी है

Bigg Boss OTT: क्या फिर जुड़ पाएगा नेहा-मिलिंद और अक्षरा-प्रतीक का कनेक्शन, अलग होने के बाद हुए इमोशनल, देखें वीडियो

from bollywood https://ift.tt/3zjowS1

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post