अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के घर नन्हा मेहमान आया है. कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. आज ही नुसरत जहां को अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था.

पिछले महीने, नुसरत जहां की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक्ट्रेस ने अपना पूरा फोकस अपने बच्चे पर रहा. वो किसी भी तरह का बयान देने से बचती नज़र आईं. आज उन्होंंने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है.

[insta]https://www.instagram.com/p/CQVIoLjnv9i/[/insta]

नुसरत ने 2019 में तुर्की में निखिल जैन के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग की थी हालांकि ये शादी चली नहीं. शादी के कुछ महीनों के भीतर ही नुसरत और निखिल के बीच मतभेद की की खबरें आने लगीं.

लगभग उसी समय, अफवाहें फैल रही थीं कि नुसरत 'एसओएस कोलकाता' के अपने को-एक्टर यश दासगुप्ता के साथ नजदीकियां बढ़ने की खबरें भी सामने आईं थीं. उस वक्त दोनों साथ में राजस्थान ट्रिप पर भी गए थे.

भारत में वैलिड नहीं शादी

आखिरकार, सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, नुसरत जहां ने कुछ महीने पहले मीडिया के साथ एक बयान दिया, जिसमें दावा किया गया कि बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ उनकी शादी भारत में वैध नहीं है. नुसरत जहां ने कहा था,"विदेशी जमीन पर होने की वजह से तुर्की विवाह रेगुलेशन के अनुसार, समारोह अमान्य है. यह एक अंतर्धार्मिक विवाह था, इसे भारत में स्पेशल मैरिज एक्टर के तहत मान्यता की आवश्यकता है जो नहीं हुआ. कोर्ट ऑफ लॉ के मुताबिक, यह शादी नहीं बल्कि रिलेशनशिप या लिव-इन रिलेशनशिप है.

from bollywood https://ift.tt/2Wn2TSo
from bollywood https://ift.tt/2Wn2TSo
Tags
Bollywood gupsub