Entertainment News Live Updates: 'सेल्फी' की रिलीज डेट आई सामने, सुष्मिता सेन ने शेयर की तस्वीर

Entertainment News Live Updates: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी पहली बार साथ में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. अक्षय ने इसी साल अपनी फिल्म सेल्फी की अनाउंसमेंट की थी. अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में अक्षय और इमरान के साथ नुसरत भरूचा और डायना पेंटी लीड रोल में नजर आएंगी. अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म कर दी है. ये फिल्म 24 फरवरी 2023 को रिलीज होगी.

आमिर खान ने नीतू कपूर संग किया डांस

आमिर खान डांस रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर के फिनाले में आने वाले हैं. शो में वह जज नीतू कपूर के साथ डांस करते हुए नजर आएंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है.जिसमें आमिर नीतू कपूर के साथ आती क्या खंडाला गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं.

उर्फी जावेद ने फैन को दिया जवाब

जब से ललित मोदी से सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है तब से वह सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. अब ललित मोदी के पोस्ट से उर्फी जावेद ने प्रेरणा ले ली है. उन्होंने उर्फी के सात अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है.

from bollywood https://ift.tt/57tD3K9

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post