Janhvi Kapoor On Trollers: आज के समय में सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड सितारे जहां फैंस का प्यार पाते हैं तो वहीं उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होने में भी देर नहीं लगती. अपने बयान, विचार, एक्टिंग, कमेंट्स और लुक्स को लेकर अक्सर कई सितारे ट्रोलिंग का शिकार होते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) को भी टारगेट किया गया था, जिसे लेकर उन्होंने अपने विचार सामने रखे हैं.

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हमेशा अपने आउटफिट और स्टाइल के कारण सुर्खियों में आ जाती हैं. हाल ही में जाह्नवी कपूर ब्लैक कट आउट आउटफिट पहने एक इवेंट में पहुंची थीं. यूं तो अपने लुक में वह ग्लैमरस लग रही थीं, लेकिन ट्रोलर्स को भला कौन समझाए? इस ड्रेस की वजह से उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ा था. कई लोगों ने उन्हें पूनम पांडे का 'हाई क्लास वर्जन' तक कह डाला था. हालांकि, एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने अपने ट्रोलिंग इफेक्ट पर खुलकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि न ही उन्हें लोगों की निगेटिव बातों से फर्क पड़ता है और न वह ऐसी चीजों पर ध्यान देती हैं. बताते चलें कि इससे पहले भी जाह्नवी अपने करियर के शुरूआती दिनों में कपड़े रिपीट करने को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं. मगर, एक्ट्रेस ट्रोलर्स को जवाब देने में कभी पीछे नहीं हटीं.

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Upcoming Film) जल्द ही फिल्म 'गुडलक जैरी' (Good Luck Jerry) में अभिनय करती नजर आएंगी. यह फिल्म 29 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी. हाल ही में फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आया था. इसके अलावा वह 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) में भी नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/J5at8sw अल्लू अर्जुन ने खोला अनोखी चाल के पीछे का राज, फिल्म रिलीज के बाद बन गया था स्टाइल स्टेटमेंट

<a href="https://ift.tt/hJlAXxv Release Date: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी को साथ देखने के लिए फैंस को इस साल करना पड़ेगा इंतजार, रिलीज डेट आई सामने

from bollywood https://ift.tt/mIziKq3
from bollywood https://ift.tt/mIziKq3
Tags
Bollywood gupsub