'धुरंधर 2' फिल्म जैसे ही रिलीज हुई है, तभी से फिल्म को लेकर इंडस्ट्री से भी कई लोगों के रिव्यूज आ रहे हैं. तमाम सेलेब्स और फिल्म मेकर्स चाहे वो साउथ इंडस्ट्री के हों या बॉलीवुड के , इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी बीच लोगों ने नटिस किया कि करण जौहर की तरफ से फिल्म को लेकर कोई भी रिएक्शन नहीं आया है. जबकि रणवीर सिंह तो करण के खास दोस्त हैं, दोनों ने साथ में फिल्म भी की है. अब हाल ही में करण ने इस बात का जवाब दे दिया है.

करण को हुआ 'धुरंधर 2' का फोमो
करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. जिसमें उन्होंने बताया है कि वो 'धुरंधर 2' अब तक क्यों नहीं देख पाए. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें इस फिल्म का फोमो हो रहा है. करण ने अपनी स्टोरी में लिखा, 'मैं एक ऐसी जगह पर शूटिंग कर रहा हूं जहां सिनेमाघर नहीं हैं और मुझे FOMO हो रहा है! धुरंधर देखने का FOMO. मैं इसे देखने के लिए बेताब हूं.'

फिल्म को मिल रहे समर्थन पर है गर्व
इसके आगे करण ने फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे अपनी फैटरनिटी के कई मेंबर्स के ऊपर बहुत गर्व महसूस हो रहा है जो इसका समर्थन कर रहे हैं और इतना प्यार दे रहे हैं. एक भारतीय फिल्म के लिए इतना प्यार देखकर बहुत अच्छा लग रहा है'. इस पोस्ट में उन्होंने आदित्य धर, रणवीर सिंह और जियो स्टूडियोज को भी टैग किया है.

बता दें कि करण जौहर से पहले अनुपम खेर, शिल्पा शेट्टी, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, अल्लू अर्जुन, एसएस राजामौली, जैसे कई एक्टर्स और फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म की तारीफ की है. तो वहीं इस फिल्म को दुनियाभर में भी बहुत सारा प्यार मिल रहा है. ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई है. रिलीज के साथही इसमें कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. लगातार चौथे दिन भी इसकी कमाई का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है.

from सलमान खान की बड़े साहब के रोल में एडिटेड फोटो हुई थी वायरल, 'धुरंधर 2' एक्टर हो गए थे परेशान https://ift.tt/tyaSM6x
from सलमान खान की बड़े साहब के रोल में एडिटेड फोटो हुई थी वायरल, 'धुरंधर 2' एक्टर हो गए थे परेशान https://ift.tt/tyaSM6x
Tags
Bollywood gupsub