रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में इन दिनों जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.धुरंधर की रिलीज के बाद से ही धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट थी. इसके पीछे की वजह ये थी कि धुरंधर में कई ऐसे कैरेक्टर को दिखाया गया था, जिनकी कहानी अधूरी रह गई थी.

लेकिन, धुरंधर 2 में उनकी कहानी पूरी की गई.उन्हीं पॉपुलर कैरेक्टर में से एक है जहूर मिस्त्री का.धुरंधर में जहूर मिस्त्री को प्लेन हाईजैक करते हुए देखा गया था.इस दौरान उन्हें एक डायलॉग बोलते हुए देखा गया था कि हिंदू एक डरपोक कौन है..

विवेक सिन्हा ने ट्रोलिंग पर दिया रिएक्शन

इसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. फिल्म में जहूर मिस्त्री की भूमिका विवेक सिन्हा ने निभाई है. विवेक सिन्हा को धुरंधर 2 में भी देखा गया.वो फिल्म में ड्रग्स की तस्करी करते दिखे थे.अब हाल ही एबीपी लाइफ वो दिए इंटरव्यू में विवेक सिन्हा ने फिल्म में काम करने के एक्सपीरियंस के साथ-साथ उनके कैरेक्टर के लिए मिलने वाली अलाचोनाओं के बारे में भी खुलकर बात की.

इसी दौरान उन्होंने एक लड़की के मैसेज का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उस लड़की का मैसेज सच में बहुत मजेदार था. उसका मैसेज बहुत प्यारा था. वो लड़की कह रही थी कि सर क्या मैं आपको दो गाली दे सकती हूं.क्योंकि आपको देखने के बाद मुझे गुस्सा आ गया एकदम.

आपने इतनी अच्छी एक्टिंग करी है कि मुझे बहुत ज्यादा गुस्सा आ गया.तो मैं रिक्वेस्ट कर रही हूं, क्या मैं आपको गाली दे सकती हूं. विवेक ने कहा कि कमाल हो गया. आज के जमाने में ऐसा होना. कुछ लोग कह रहे हैं कि तू पाकिस्तानी है. इसकी शक्ल से ऐसा दिख रहा है कि ये कसाई है. इस दौरान विवेक ने बताया कि उन्हें वीडियो शेयर कर क्लियर करना पड़ा कि वो पाकिस्तान के नहीं बल्कि बिजनौर धामपुर के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:-रिद्धि को शाइनी दोषी ने आखिर क्यों कहा 'दोगली डोगरा', बोलीं- मुझे जवान की मां बनने का कोई शौक नहीं

from सलमान खान की बड़े साहब के रोल में एडिटेड फोटो हुई थी वायरल, 'धुरंधर 2' एक्टर हो गए थे परेशान https://ift.tt/AmV2RO7
from सलमान खान की बड़े साहब के रोल में एडिटेड फोटो हुई थी वायरल, 'धुरंधर 2' एक्टर हो गए थे परेशान https://ift.tt/AmV2RO7
Tags
Bollywood gupsub